×

बस्ती का नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार, जानिए क्या होगा नया नाम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब बस्ती जिले का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। बस्ती का नाम बदल कर वशिष्ठ नगर किया जाएगा। अयोध्या जिले के पास ही बस्ती जिला है। ऐसी मान्यता है कि गुरु वशिष्ठ के नाम से ही बस्ती का नाम अस्तित्व में आया है।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Feb 2020 12:05 PM GMT
बस्ती का नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार, जानिए क्या होगा नया नाम
X

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब बस्ती जिले का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। बस्ती का नाम बदल कर वशिष्ठ नगर किया जाएगा। अयोध्या जिले के पास ही बस्ती जिला है। ऐसी मान्यता है कि गुरु वशिष्ठ के नाम से ही बस्ती का नाम अस्तित्व में आया है।

डीएम बस्ती ने राजस्व विभाग को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही कैबिनेट में नाम बदलने का प्रस्ताव आ सकता है। इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था। मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर किया जा चुका है।

गौरतलब है कि प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में साधु-संत चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार उन सभी शहरों के नाम बदले, जिनके नाम मुस्लिम मालूम पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें...राम मंदिर ट्रस्ट की 19 फरवरी को पहली बैठक, हो सकता है ये बड़ा ऐलान

बस्ती जिले का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए, संतों ने कहा है कि राज्य में बड़ी संख्या में शहरों के नाम बदलकर मुगल शासकों द्वारा रखा गया था और इन शहरों को उनके मूल नाम वापस दिए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें...अब इस नाम से जाना जाएगा कोरोना वायरस, जानिए क्यों बदला

बस्ती का नाम बदले जाने की आवाज लंबे समय से उठ रही है। एक साल पहले बस्ती महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती मेडिकल कालेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखे जाने का एलान किया तो जनपद का भी नाम बदले जाने की मांग तेज हो गई।

यह भी पढ़ें...अमेरिकी सैनिकों पर भयानक हमला, दो की मौत, कई घायल

पड़ोसी जिले फैजाबाद का नाम अयोध्या किया गया तो बस्ती का नाम भी बदले जाने को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ गया। 28 नवंबर को पहली बार बस्ती जिले का नाम बदले जाने का प्रस्ताव तैयार कर राजस्व परिषद को भेजा गया। इसके बाद राजस्व परिषद की तरफ से नाम बदले जाने की स्थिति में होने वाले व्यय की जानकारी मांगी गई थी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story