×

अमेरिकी सैनिकों पर भयानक हमला, दो की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ है। मशीनगन से लैस अफगानिस्तानी सैनिक ने हमला कर दिया जिसमें 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सेना ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Feb 2020 10:19 AM GMT
अमेरिकी सैनिकों पर भयानक हमला, दो की मौत, कई घायल
X

काबुल: अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर भयानक हमला हुआ है। मशीनगन से लैस अफगानिस्तानी सैनिक ने अमेरिकी सैनिकों पर हमला बोल दिया जब वह एक कार्यक्रम शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सेना ने रविवार को इस बात की पुष्टि की है।

यह घटना शनिवार रात पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में हुई। यह घटना उस सयम हुई जब अमेरिकी और अफगान कमांडो शेरजाद जिले में सैन्य अड्डे पर एक प्रमुख नेता के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे।

अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के प्रवक्ता सोनी लेगेट ने रविवार को एक बयान में बताया कि मौजूदा खबरों के मुताबिक, अफगान वर्दी पहने एक व्यक्ति ने मशीनगन से संयुक्त अमेरिका एवं अफगान बल पर गोलियां चलाईं। प्रांतीय गवर्नर शाह महमूद मेयकिल ने कहा कि इस घटना में 3 अफगान कमांडो भी घायल हुए।

यह भी पढ़ें...शोक में डूबी BJP: RSS को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज शख्स का हुआ निधन

मेयकिल के मुताबिक यह सुरक्षा बलों के बीच झड़प का मामला नहीं है। हम जांच कर रहे हैं। लेगेट ने भी कहा कि हमले का कारण या उसके पीछे की मंशा का तत्काल नहीं पता चल सका है।

अमेरिकी सेना के सातवें विशेष बल समूह (वायु) ने एक ट्वीट में कहा कि अफगानिस्तान में संघर्ष के दौरान उसके कई सैनिक मारे गए या घायल हुए। किसी समूह ने इसकी तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ें...कोलाबा में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद,जानें 1 माह में कितनी बार जली मुंबई

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की बात कही थी। उन्होंने हालांकि इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई है। ट्रंप ने यह भी साफ किया है कि तालिबान के साथ शांति समझौते के बाद अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान के अंदरूनी मामलों में किसी प्रकार का दखल नहीं देंगे।

ट्रंप ने कहा कि तालिबान के साथ नौ दौर की वार्ता के बाद ट्रंप ने पिछले साल सितंबर में एक आत्मघाती हमले में अमेरिकी सैनिक की मौत के बाद बातचीत रोक दी थी। लेकिन नवंबर में उन्होंने फिर वार्ता शुरू करने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें...कोरोना वायरस पर बड़ा आदेश: देश में इन भारतीयों की एंट्री बैन

ट्रंप ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में हमारे सैनिकों के प्रयासों से क्षेत्र में हमारी स्थिति मजबूत है। तालिबान के साथ शांति वार्ता चल रही है। हमारे सैनिक सबसे अच्छे हैं। वे या तो जीतने के लिए लड़ते हैं या फिर बिल्कुल नहीं लड़ना चाहते।

उन्होंने कहा कि हम अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को खत्म करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हम अपने सैनिकों को वापस लाना चाहते हैं। अफगानिस्तान में अभी अमेरिका के करीब 14 हजार सैनिक हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story