×

छुट्टा पशुओं से पीड़ित किसानों को रखवाली भत्ता दे योगी सरकार: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह गोवंश संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर किसानों की फसलें बर्बाद कर देने पर तुली है। हालात यह है कि आवारा पशु कई जनपदों में किसानों की मौत का कारण बन चुके हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 29 Jan 2020 4:13 PM GMT
छुट्टा पशुओं से पीड़ित किसानों को रखवाली भत्ता दे योगी सरकार: कांग्रेस
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह गोवंश संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर किसानों की फसलें बर्बाद कर देने पर तुली है। हालात यह है कि आवारा पशु कई जनपदों में किसानों की मौत का कारण बन चुके हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जब तक समुचित गौशालाओं का बेहतर प्रबंधन नहीं हो पाता तब तक सरकार छुट्टा पशुओं से पीड़ित किसानों को रखवाली भत्ता दे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में आवारा गौवंश किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान छुट्टा पशुओं से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। गौ संरक्षण और समुचित व्यवस्था के लिए योगी सरकार को कांग्रेस शासित राज्यों खासकार छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों से प्रेरणा ले और गौ वंश के संरक्षण और छुट्टा जानवरों से फसलों की बर्बादी को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाये और किसानों को समुचित आर्थिक मदद मुहैया कराते हुए फसलों को बचाने के लिए किसानों को तारों का बाड़ लगाने की तत्काल अनुमति प्रदान करे।

यह भी पढ़ें...अमित शाह बोले, आपका एक वोट संदेश देगा आप शाहीन बाग के साथ या भारत माता के

उन्होंने कहा कि गोण्डा के परशपुर मंे एक किसान को छुट्टा सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला और इस प्रकार की घटनाएं आये दिन समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं। परेशान किसान सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टा जानवरों को कैद कर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं क्योंकि सरकार छुट्टा जानवरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए तार के बाड़ लगाने की अनुमति नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें...हो गया बड़ा ऐलान! इन शहरों के बीच चलेंगी बुलेट ट्रेनें, देखिए लिस्ट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस पत्र की कड़ी निन्दा की है जिसमें पढ़े लिखे ऊर्जावान युवा इंजीनियरों को छुट्टा जानवरों को पकड़ने और उन्हें नियंत्रित करने में लगाया गया है। उन्होने कहा कि यह हमारे देश के युवा प्रतिभाओं की योग्यता और प्रतिभा का अपमान है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story