×

योगी ने रामराज्य को लेकर कही ये बड़ी बात, विपक्ष पर साधा निशाना

विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार रामराज्य के लिए ही काम कर रही है। इस देश को रामराज्य ही चाहिए, समाजवाद नहीं चाहिए।

Deepak Raj
Published on: 19 Feb 2020 3:12 PM GMT
योगी ने रामराज्य को लेकर कही ये बड़ी बात, विपक्ष पर साधा निशाना
X

लखनऊ। विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार रामराज्य के लिए ही काम कर रही है। इस देश को रामराज्य ही चाहिए, समाजवाद नहीं चाहिए। क्योंकि रामराज्य सार्वभौमिक और शाश्वत है। मुख्यमंत्री ने कहा हमने सीखा है दल से बड़ा देश है।

ये भी पढ़ें-राम मंदिर पर बड़ी खबर: सरकार ने किया ऐलान, इनको मिली ये जिम्मेदारी

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने बीते तीन वर्ष में जितनी भी नियुक्तियां की है, उनमें आरक्षण का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होनें सीएए के नाम पर हिंसा करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि जो लोकतंत्र की आड़ लेकर कानून की धज्जियां उड़ाएगा, तो फिर वह जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा।

चालीस सदस्यों ने अभिभाषण के समर्थन में भाग लिया

उन्होंने कहा विपक्ष के नेता उन लोगों के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री और नेता सदन ने कहा चर्चा में 63 सदस्यों ने भाग लिया। चालीस सदस्यों ने अभिभाषण के समर्थन में और 23 सदस्यों ने अभिभाषण के विपक्ष में चर्चा में भाग लिया।

यूपी: एक्शन में योगी सरकार, घोटालों पर हो रही है सबसे बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें-लखनऊ: राज्य सरकार के कर्मचारी आज निकालेंगे वादा निभाओ रैली

इसमें नौ महिला सदस्यों ने पक्ष में और दो महिला सदस्यों ने अभिभाषण के विरोध में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा लोकतंत्र की बात करने का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक मर्यादाओं में रहकर। आज कांग्रेस, सपा और बसपा पर परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री ने तीखे प्रहार किये।

उपद्रवियों का साथ देनेवाले हमसे जवाब मांगते हैं-योगी

उन्होंने कहा तन्दूर काण्ड की याद दिलाते हुए कहा कि ऐसे दलों के लोग महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। बच्चों से गलती हो जाती है-कहनेवाले महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं रामभक्तों पर गोली चलवाकर, उपद्रवियों का साथ देनेवाले हमसे जवाब मांगते हैं।

जो लोग राष्ट्रविरोधी नारे लगाते हैं और देश के टुकडे़-टुकडे़ करने की बात करते हैं, उनके बीच कुछ लोग अपनी बेटे-बेटियों को भेजते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, परन्तु संविधान की मर्यादा के अंदर बात कही जाए।

ये भी पढ़ें-सरकार ने किए बड़े बदलाव, अब पड़ेगा PPF पर असर, जान लें नहीं तो होगा नुकसान

जिन लोगों ने यह कहा था कि बच्चों से गलती हो जाती है, वे महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। जिन लोगों ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाने जैसा कृत्य किया था, वे हमसे आंदोलनकारियों के उत्पीड़न की बात करते हैं।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story