जान देकर चुकानी पड़ी ममेरी बहन से प्यार की कीमत, मिली दर्दनाक मौत

सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला। मृतक ने 10 दिन पहले ही ममेरी बहन से लव मैरिज की थी। मृतक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। पहले उसके हाथ पैर तोड़कर अधमरा कर दिया गया।

Aditya Mishra
Published on: 20 May 2019 10:03 AM GMT
जान देकर चुकानी पड़ी ममेरी बहन से प्यार की कीमत, मिली दर्दनाक मौत
X

कानपुर: सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला। मृतक ने 10 दिन पहले ही ममेरी बहन से लव मैरिज की थी। मृतक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। पहले उसके हाथ पैर तोड़कर अधमरा कर दिया गया।

इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई।लहूलुहान हालत में शव मिलने की सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम और एसपी ग्रामीण ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सजेती थाना क्षेत्र स्थित बीबीपुर गांव में रहने वाले जय सिंह के मंझले बेटे शैलेन्द्र सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई।मृतक शैलेन्द्र सिंह का अपनी ममेरी बहन रोशनी से अफेयर था।रोशनी जनपद हमीरपुर के लाखौदा गांव की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें...लव मैरिज के बाद 9 साल तक लगाता रहा अदालती चक्कर, HC से अब मिली राहत

शैलेन्द्र और रोशनी के बीच बीते दो वर्षो से अफेयर चल रहा था।शैलेन्द्र एक साल पहले रोशनी को घर से भगा कर अपने गांव ले आया था।शैलेन्द्र की इस करतूत की वजह से उसके मामा ने सभी रिश्ते ख़त्म कर लिए थे।

शैलेन्द्र ने 10 दिन पहले पूरी रीतिरिवाज के साथ रोशनी से शादी की थी।इस शादी में सभी रिश्तेदार शामिल हुए थे लेकिन रोशनी के परिवार ने इस शादी से दूरी बना कर रखी थी। रोशनी ने भी अपने पैरेंट्स से सभी रिश्ते ख़त्म कर लिए थे।दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी चल रही थी।

ये भी पढ़ें...मैरिज ब्यूरो ने झूठ बोलकर कराई शादी तो करें केस, मिलेगा हर्जाना

मृतक के पिता जय सिंह के मुताबिक बीती रविवार देर रात से शैलेन्द्र घर से लापता था।दरसल बीती रात शैलेन्द्र ने दो अज्ञात ट्रक चालकों के साथ में मिलकर घर में अंडा कड़ी बनाई थी। सभी ने साथ में खाना खाया।

इसके बाद शैलेन्द्र और उसके दोनों साथी बाइक से अन्नुपुर रोड की तरफ चले गए।शैलेन्द्र पूरी रात लौट कर नहीं आया और सुबह पता चला कि उसका शव महुआपुर रोड पर एक खेत में मिला है।

एसपी ग्रामीण प्रदुमन सिंह के मुताबिक बीबीपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह का गला कटा हुआ शव मिला है।इसकी हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां फेका गया है। इस घटना के संबंध में कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है। इसमें स्पेशल टीम की भी मदद ली जा रही है।जल्द ही घटना का अनवरण कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...कीर्ति खरबंदा ने क्यों कहा ऐसा, बोलीं- ‘करूंगी तो सिर्फ लव मैरिज’

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story