×

मासूम के साथ दरिंदे ने किया गंदा काम, आरोपी का लोगों ने किया ये हाल

मां के साथ खेत से लौट रही 5 साल की दूसरे समुदाय की बच्ची को अगवा कर रेप का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है उसे उपचार के लिए प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 23 April 2023 7:55 PM GMT
मासूम के साथ दरिंदे ने किया गंदा काम, आरोपी का लोगों ने किया ये हाल
X

कानपुर: मां के साथ खेत से लौट रही 5 साल की दूसरे समुदाय की बच्ची को अगवा कर रेप का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है उसे उपचार के लिए प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घर पर धावा बोलकर उसे दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप केस: स्पेशल कोर्ट में शुरु हुई सुनवाई, जानें क्या हैं आदेश

ये है पूरा मामला

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा में रहने वाले दूसरे समुदाय की बच्ची मां के साथ खेतों पर मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। चारा लेकर बच्ची मां के साथ लौट रही थी। बच्ची की मां आगे चल रही थी और वो पीछे चल रही थी।

इसी दौरान एक युवक ने बच्ची का मुंह दाब कर अगवा कर लिया। युवक बच्ची को बाजरे के खेत में ले जाकर रेप किया। पीड़िता की मां को जब एहसास हुआ कि बेटी साथ में नहीं है। तो उसकी तलाश शुरू की। जब ग्रामीणों ने बच्ची की ढूंढना शरू किया तो खेतों पर हलचल बढ़ती देख आरोपी खेत से निकलकर भागने लगा।

ग्रामीणों ने उसे भागते हुए देख लिया और पहचान लिया। परिजनों ने देखा कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है।

ये भी पढ़ें...जयपुर में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बच्ची के परिजनों ने गुरूवार देर रात टेनापुर गांव में रहने वाले संतोष के घर पर धावा बोल दिया। उसे पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का आरोप है कि संतोष ने बच्ची के साथ गलत काम किया है।

एसएसपी अंनत देव के मुताबिक घाटतपुर थाना क्षेत्र में एक माइनर बच्ची के साथ रेप की घटना प्रकाश में आई है। रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें...जरूरी ज्ञान! अगर महिला करेगी जबरदस्ती, तो ये रेप है या नहीं?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story