बलिया: युवा चेतना ने गरीबों को बांटे कंबल, योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने ग़रीबों के बीच कंबल वितरित किया। रोहित कुमार सिंह ने कहा की युवा चेतना का लक्ष्य बलिया में 1 लाख लोगों के बीच कंबल बाँटने का है। रोहित कुमार ने कहा की युवा चेतना वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत है।

Newstrack
Published on: 28 Dec 2020 1:40 PM GMT
बलिया: युवा चेतना ने गरीबों को बांटे कंबल, योगी सरकार पर जमकर बोला हमला
X
सरफ़ुद्दीनपुर में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित करते युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह

बलिया: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने ग़रीबों के बीच कंबल वितरित किया। रोहित कुमार सिंह ने कहा की युवा चेतना का लक्ष्य बलिया में 1 लाख लोगों के बीच कंबल बाँटने का है। रोहित कुमार ने कहा की युवा चेतना वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने कहा की शीतलहर में गरीब ठंड से मर रहा है वहीं मुख्यमंत्री जी ब्लोअर का हवा लेने में व्यस्त हैं।

योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

उन्होंने कहा की जो काम योगी सरकार को करना चाहिए वो काम युवा चेतना कर रही है। आजादी के 73 सालों के बाद भी गरीब की स्थिति में परिवर्तन नहीं हुआ। भाजपा सरकार धर्म के आधार पर जनता को बाँटकर सत्ता में बने रहने हेतु प्रयासरत है। 2022 में महापरिवर्तन हेतु जनता को आगे आना होगा। हम गाँव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कानपुर: नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने की कही बात

उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार चल रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस, आप एवं अन्य सेक्युलर शक्तियों को एक मंच पर आना होगा तभी उत्तर प्रदेश की रक्षा होगी। इस अवसर पर लक्ष्मण मिश्रा, आर्यन प्रताप सिंह, भीष्म राय, मनोज राय, निखिल पांडेय, रवि बिंद, चमचम तिवारी, सन्नी तिवारी, सैफ नवाज, कृष्णानंद यादव, अभिषेक यादव, आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: यूपी में नए स्ट्रेन पर सख्त योगी, आरोग्य मेले के आयोजन पर दिए निर्देश

Newstrack

Newstrack

Next Story