×

रोहित कुमार सिंह ने छठव्रतियों को बांटी पूजन सामग्री, योगी सरकार को दिया ये सुझाव

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि "छठ लोकआस्था का महापर्व है। आज पूरे विश्व में पूर्वांचल में मनाए जाने वाले छठ पर्व की लोकप्रियता बढ़ रही है परंतु योगी सरकार के द्वारा छठ पर्व पर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।"

Newstrack
Published on: 20 Nov 2020 11:28 AM GMT
रोहित कुमार सिंह ने छठव्रतियों को बांटी पूजन सामग्री, योगी सरकार को दिया ये सुझाव
X
रोहित कुमार सिंह ने छठव्रतियों को बांटी पूजन सामग्री, योगी सरकार को दिया ये सुझाव

बलिया: छठ का पर्व जनपद बलिया में प्रमुख रूप से मनाया जाता है और अब यह पर्व उत्तर प्रदेश सहित देश के हर राज्यों में मनाया मनाया जाने लगा है। इस मौके पर मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया गया।

छठ लोकआस्था का महापर्व

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि "छठ लोकआस्था का महापर्व है। आज पूरे विश्व में पूर्वांचल में मनाए जाने वाले छठ पर्व की लोकप्रियता बढ़ रही है परंतु योगी सरकार के द्वारा छठ पर्व पर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।"

chhth festival-2 रोहित कुमार सिंह ने छठव्रतियों को बांटी पूजन सामग्री, योगी सरकार को दिया ये सुझाव-(courtesy-social media)

योगी सरकार को घाट पर समुचित व्यवस्था करना चाहिए- रोहित कुमार सिंह

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को छठ पर्व पर राज्य स्तरीय छुट्टी की घोषणा करनी चाहिए। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि छठ पर्व पर योगी सरकार को घाट पर समुचित व्यवस्था करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि युवा चेतना जनता के सुख-दुःख में पूरी ताकत के साथ खड़ी है।

ये भी देखें: पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर दौरे-खबरां था वो!

2022 में उत्तर प्रदेश में महापरिवर्तन सुनिश्चित-रोहित कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन हेतु संकल्पित है। उत्तर प्रदेश में धर्म के आधार पर भाजपा सियासत कर रही है परंतु विकास पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में महापरिवर्तन सुनिश्चित है।

chhth festival-1 रोहित कुमार सिंह ने छठव्रतियों को बांटी पूजन सामग्री, योगी सरकार को दिया ये सुझाव-(courtesy-social media)

छठव्रतियों के बीच ये दिग्गज भी रहे मौजूद

बता दें कि छठव्रतियों के बीच सूप, नारियल और ईख का वितरण किया गया। पूरे जनपद से हज़ारों छठव्रतियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना, बैजू राय, अजय ओझा, राम व्यास राय, जमाल हस्नैन डंपू, निखिल पांडेय, सन्नी तिवारी, चमचम तिवारी, रवि बिंद, मोनु राय, प्रियांशु राय निरहुआ, बबलू राय, नकुल राय, शिवपाल यादव, जिशान अहमद अंसारी, सीता पासवान, कृष्णानंद यादव आदि उपस्थित रहे।

ये भी देखें: चौथी पत्नी की तलाश: पाकिस्तान में पत्नियां खोजने वाला शख्स, ये है पूरा माजरा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story