×

Namami Gange Project: चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, 15 की मौत

Namami Gange Project: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैल गया है। 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग झुलसे हुए हैं।

Ashish Pandey
Published on: 19 July 2023 7:34 AM GMT (Updated on: 19 July 2023 8:19 AM GMT)
Namami Gange Project: चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, 15 की मौत
X
Namami Gange Project (Photo: Social Media)

Uttrakhand News: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया जिसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे में पीपलकोटी चैकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस समय साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे लोगों में करीब 15 की मौत हो गई है। वहीं, झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ऐसे फैला करंट

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ गया।

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था तो परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी से घटना की जानकारी ली।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story