×

चमोली त्रासदी: 16वें दिन दो और शव मिले, 134 लोग अभी भी लापता

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से एक अज्ञात शव (नग्न अवस्था) में महर गांव के नीचे झील से और दूसरा अज्ञात शव डैम झील चैनल नंबर 5 से बाहर निकाला गया। आपदा के बाद से लापता 204 लोगों में से अलग-अलग जगहों से कुल 70 शव मिले हैं, तो वहीं 134 लोग अभी भी लापता हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Feb 2021 8:31 PM GMT
चमोली त्रासदी: 16वें दिन दो और शव मिले, 134 लोग अभी भी लापता
X
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही के शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 16वें दिन दो शव और मिले।

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही के शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 16वें दिन दो शव और मिले। सात फरवरी को आई आपदा के बाद लोगों की तलाश /खोजबीन कर रही एसडीआरएफ की टीम ने 2 अज्ञात पुरुषों का शव डैम झील में पड़े होने की सूचना चौकी चौरास, कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से एक अज्ञात शव (नग्न अवस्था) में महर गांव के नीचे झील से और दूसरा अज्ञात शव डैम झील चैनल नंबर 5 से बाहर निकाला गया। आपदा के बाद से लापता 204 लोगों में से अलग-अलग जगहों से कुल 70 शव मिले हैं, तो वहीं 134 लोग अभी भी लापता हैं।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। बरमाद किए अज्ञात शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद आई अचानक बाढ़ में 200 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे जिनकी खोजबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें...कुंभ 2021: पेशवाई की तैयारियों में जुटे अखाड़े, हरिद्वार पहुंचे चांदी के सिंहासन

एक मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है। कद करीब 5 फीट 6 इंच, रंग गेहुआ, बाल काले, नाक चपटी और गोल चेहरा है। शव के शरीर पर पहचान का कोई चिन्ह नहीं है।

दूसरे मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। करीब 5 फीट 2 इंच चेहरा गोल, हल्की दाढ़ी, मूछ, बाल काले, आंख कान नाक औसत, गठीला मजबूत जिस्म, नाक चपटी है। शवों को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हीं है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story