×

Landslide in Rudraprayag: लैंडस्लाइड से रूद्रप्रयाग में मची तबाही, मलबे में दबी कार, 5 लोगों की मौत

Landslide in Rudraprayag: शुक्रवार को रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रूट पर भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आए पांच लोगों की मौत हो गई।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 Aug 2023 5:53 AM GMT
Landslide in Rudraprayag: लैंडस्लाइड से रूद्रप्रयाग में मची तबाही, मलबे में दबी कार, 5 लोगों की मौत
X
Landslide in Rudraprayag (Photo: Social Media)

Landslide in Rudraprayag: उत्तर भारतीय राज्यों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में जहां बाढ़ जैसी स्थिति है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं हो रही हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का भी इन दिनों यही हाल है। शुक्रवार को रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रूट पर भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आए पांच लोगों की मौत हो गई।

जिस वक्त भूस्खलन हुआ, उस दौरान कई गाड़ियां उस रूट से गुजर रही थीं। उनमें से एक कार पहाड़ के बड़े-बड़े पत्थर गिरने से उसमें दब गई। मलबे के कारण पूरा मार्ग अवरूद्ध हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया। शुक्रवार को शुरू हुआ बचाव अभियान शनिवार तक चला।

रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि पूरे 12 घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद मलबे को हटाया गया। इसके बाद कार के अंदर मौजूद पांचों लोगों के शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पांचों ने तत्काल दम तोड़ दिया था। पांचों मृतक गुजरात से केदरानाथ की तीर्थयात्रा पर आए थे। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
एक ऐसी ही घटना चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी देखने को मिली। शुक्रवार शाम हाईवे पर एक चलती कार पर पत्थर आ गिरा, जिसके कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में पांच साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।

13 राज्यों में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के अलावा यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित देश के 13 राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story