×

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का कहर, हाईवे पर गिर रहे पत्थर, बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक

Uttarakhand Landslide: पहाड़ों पर बारिश के बीच लैंडस्लाइड का भी कहर देखने को मिल रहा है। बिगड़े मौसम से कई जगह लगातार बारिश को कहीं लैंडस्लाइड हो रही है।

Jugul Kishor
Published on: 30 July 2023 1:50 AM GMT (Updated on: 30 July 2023 2:08 AM GMT)
Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का कहर, हाईवे पर गिर रहे पत्थर, बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक
X
Uttarakhand Landslide (Social Media)

Uttarakhand Landslide: पहाड़ों पर बारिश के बीच लैंडस्लाइड का भी कहर देखने को मिल रहा है। बिगड़े मौसम से कई जगह लगातार बारिश तो कहीं लैंडस्लाइड हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक आज रविवार (30 जुलाई) को बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाइवे पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। हाईवे पर मलबा होने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाईवे को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बद्रीनाथ हाईवे कई बार हो चुका है बंद

बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाईवे को खोलने के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन, पहाड़ों पर जिस प्रकार से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है, इससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में पहाड़ों पर गिर रहे पत्थर किसी की जान भी ले सकते हैं। लगातार हो रही रही बंद सड़कों की वजह से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पिछले एक सप्ताह में ही कई बार बंद हो चुका है।

हाईवे से हटाया जा रहा मलबा

बता दें कि लगातार बारिश के बीच पहाड़ों से गिर रहा मलबा सड़कों को बंद कर देता है, जिससे स्थानीय व यहां से गुजरने वाल पर्यटकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज भी पहाड़ से गिर रहे पत्थरों से कई लोगों की जान मुश्किल से बची। इसके बाद एक फिर से हाईवे बंद हो गया है। फिलहाल हाईवे को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क बंद होने से कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है और यात्री जाम में फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने रविवार को भी उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story