×

Raigad Landslide: रायगढ़ में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत, 100 लोग फंसे

Raigad Landslide: खालापुर तहसील के इरशालावाड़ी गांव में भारी भूस्खलन होने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भूस्खलन में करीब 60 घर तबाह हो गए हैं, जिसमें सैकडों लोग फंस गए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 20 July 2023 2:33 AM GMT (Updated on: 20 July 2023 4:27 AM GMT)
Raigad Landslide: रायगढ़ में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत, 100 लोग फंसे
X
Raigad Landslide (Social Media)

Raigad Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ जनपद में देर रात लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा हो गया। जनपद के खालापुर तहसील के इरशालावाड़ी गांव में भारी भूस्खलन होने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भूस्खलन में करीब 60 घर तबाह हो गए हैं, जिसमें सैकडों लोग फंस गए हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें पहुंच गई है। टीमें लगातार रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। जानकारी मिल रही है कि अब तक 21 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम से की बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की। NDRF की 4 टीमें घटनास्थल पर पहुँच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं। लोगों को वहाँ से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।

21 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

रायगढ़ के जिलाधिकारी योगेश म्हासे ने बताया कि ये लैंडस्लाइड की ये घटना आधी रात के करीब में हुई। लैंडस्लाइड की चपेट में 60 घर आ गए। सभी घर मलबे में तब्दील हो गए। घरों में सो रहे लोग भी इसी मलबे के नीचे दब गए। उन्होने कहा कि रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक 25 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि इलाके में राहत बचाव कार्य में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मौके पर पहुंचने के लिए काफी चढ़ाई पर जाना पड़ता है।

सीएम घटनास्थल के लिए रवाना

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे रायगढ़ जिले के खालापुर के इरशालवाड़ी पहुंचे हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे ने बताया कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि घायलों का तुरंत इलाज करवाया जा सके। उन्होने कहा कि दो सीनियर अधिकारियों को राहत बचाव व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्पेशल ड्यूटी पर लगाया गया है। चार एंबूलेंस ग्रामीण स्वास्थ्य इकाई के लिए तैनात की गई हैं। उन्होने कहा कि ये लैंडस्लाइड की घटना उस समय हुई जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। लैंडस्लाइल होने से पहाड़ की मिट्टी ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story