×

उत्तराखंड: सीएम रावत ने 72वें गणतंत्र दिवस पर सीएम आवास में किया ध्वजारोहण

आज दुनिया की नजर भारत पर है। भारत में वसुधैव कुटुम्बकम की सोच है। आज भारतीय अपनी पहचान के साथ दुनिया में जाता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी देश एव प्रदेश में कोविड काफी नियंत्रण में है।

Roshni Khan
Published on: 26 Jan 2021 10:06 AM GMT
उत्तराखंड: सीएम रावत ने 72वें गणतंत्र दिवस पर सीएम आवास में किया ध्वजारोहण
X
उत्तराखंड: सीएम रावत ने 72वें गणतंत्र दिवस पर सीएम आवास में किया ध्वजारोहण (PC: social media)

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें:ट्रेनों के पटरी पर लौटने का अभी कितना और इंतजार, लोग हो रहे परेशान

भारत एक मजबूत गणतंत्र बनकर उभरा है

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत गणतंत्र बनकर उभरा है।

भारत में वसुधैव कुटुम्बकम की सोच है

आज दुनिया की नजर भारत पर है। भारत में वसुधैव कुटुम्बकम की सोच है। आज भारतीय अपनी पहचान के साथ दुनिया में जाता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी देश एव प्रदेश में कोविड काफी नियंत्रण में है। हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कोरोना वैक्सीन तैयार की है। भारत कोविड पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

ये भी पढ़ें:ट्रैक्टर रैली प्रदर्शन: रायबरेली में पूरे जोश में निकले सपा नेता, नियंत्रण में लगी पुलिस

इसके उपरान्त सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, IT सलााहकार रविन्द्र पेटवाल आदि मौजूद रहे। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

रिपोर्ट- अवनीश जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story