×

बुधवार को चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री, तब तक बने रहेंगे रावत

मंगलवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा कि वह पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हैं। नई भूमिका के लिए भी तैयार हैं। पार्टी ने उत्तराखंड के एक बेहद मामूली गांव से आने वाले कार्यकर्ता को इतना बड़ा मौका दिया।

SK Gautam
Published on: 9 March 2021 12:05 PM GMT
बुधवार को चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री, तब तक बने रहेंगे रावत
X
बुधवार को चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री, तब तक बने रहेंगे रावत

अखिलेश तिवारी

देहरादून। उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री बुधवार को मिल सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद खुद बताया कि नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय में विधायकों की बैठक बुलाई गई है। उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री धन सिंह रावत को बनाया जा सकता है। संघ परिवार और भाजपा में अच्छी पकड़ रखने वाले धन सिंह रावत की छवि प्रदेश में निर्विवाद राजनीतिक की है। बताया जा रहा है कि उन्हें लाने के लिए पार्टी की ओर से हेलीकॉप्टर भेजा गया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हैं

मंगलवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा कि वह पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हैं। नई भूमिका के लिए भी तैयार हैं। पार्टी ने उत्तराखंड के एक बेहद मामूली गांव से आने वाले कार्यकर्ता को इतना बड़ा मौका दिया। यह भाजपा में ही संभव है।

उन्होंने यह संकेत भी दिया कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में काम करने का मौका मिल सकता है। लेकिन उनकी बॉडी लैंगवेज बदली हुई थी और उन्हें इस बात का मलाल रहा कि वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। चार साल के कार्यकाल में नौ दिन पूरा नहीं होने का मलाल भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया।

cm trivendra singh rawat

ये भी देखें: उत्तराखंडः धन सिंह रावत मुख्यमंत्री व धामी हो सकते हैं उपमुख्यमंत्री

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पत्रकारों को यह भी बताया कि उत्तराखंड विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए बुधवार की सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में ही दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा।

प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए-त्रिवेंद्र सिंह रावत

मीडिया से बातचीत में हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जरूर बताया कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए। चार धाम यात्रा मार्ग के विकास के साथ ही उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि लोकहित के मोर्चे पर वह लगातार सक्रिय रहे हैं और उनका काम ऐसा है जो बाद में भी याद किया जाएगा।

ये भी देखें: Trivendra Singh Rawat: इस वजह से हुई विदाई, ऐसा रहा इनका राजनीतिक कैरियर

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story