×

उत्तराखंड में 'महिला शक्ति' की गूंज: आयोजित हुआ वेबिनार, सीएम रावत ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर राज्य के विकास में हमारी माताओं-बहनों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह बेहतरीन काम कर रहे हैं।

Newstrack
Published on: 30 Aug 2020 6:32 AM GMT
उत्तराखंड में महिला शक्ति की गूंज: आयोजित हुआ वेबिनार, सीएम रावत ने कही ये बात
X
''महिला शक्ति की भूमिका'' विषय पर आयोजित हुआ वेबनार (file photo)

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के विकास में ''महिला शक्ति की भूमिका'' विषय पर आयोजित वेबनार में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर राज्य के विकास में हमारी माताओं-बहनों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह बेहतरीन काम कर रहे हैं। राज्य में स्थापित किये गये ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:जारी हुई गाइडलाइंस: सरकार ने लिए कई अहम फैसले, 1 सितंबर से मिली ये छूटें

uttrakhand webinar member (file photo) webinar (file photo)

महिला शक्ति की भागीदारी के बिना राज्य की आर्थिकी में सुधार की कल्पना नहीं कर सकते

महिला शक्ति की भागीदारी के बिना राज्य की आर्थिकी में सुधार की कल्पना नहीं की जा सकती। राज्य सरकार, महिला कल्याण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

कोविड-19 के दौरान आशा, आंगनबाङी कार्यकत्रियों, महिला चिकित्साकर्मियों और महिला पुलिस कर्मियों ने जो काम किया उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। महिला शक्ति के सहयोग से ही आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड सम्भव है।

ये भी पढ़ें:जारी हुई गाइडलाइंस: सरकार ने लिए कई अहम फैसले, 1 सितंबर से मिली ये छूटें

प्रत्येक क्षेत्र में तकनीकी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में तकनीकी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-ऑफिस, ई-कैबिनेट, सीएम डैशबोर्ड, सीएम हेल्पलाईन सुशासन की दिशा में बड़ा कदम है। स्कूलों में वर्चुअल क्लासेज प्रारंभ की गई है। टेलीमेडिसीन, टेलीरेडियोलाजी बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है।

हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने पर काम चल रहा है। पिछले तीन वर्ष में उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग के केन्द्र के रूप मे उभर कर सामने आया है। राज्य को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है।

uttrakhand webinar member ''महिला शक्ति की भूमिका'' विषय पर आयोजित हुआ वेबनार (file photo)

ये भी पढ़ें:मन की बात Live: पीएम मोदी बोले-पर्व और पर्यावरण के बीच गहरा रिश्ता

वेबनार में मौजूद रहे ये लोग

वेबनार में माता मंगला जी, विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्रीमती सौजन्या, पेटीएम की सीनियर वाईस प्रेसीडेंट रेणु सती, लेखिका अद्वैता काला, क्रिकेटर एकता बिष्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

अवनीश जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story