×

पाकिस्तान की हैवानियत! 100 बार मासूम के साथ ऐसी खौफनात हरकत, बाप रे बाप

बच्चे के साथ हुए इस हैवानियत की वजह से असहाय मासूम की आंखों से खून के आंसू तक निकल पड़े। वहां की स्थानीय मीडिया के अनुसार आंखों से खून आने के बाद पास के अस्पताल में बच्चे की जांच की गई।

SK Gautam
Published on: 29 Dec 2019 2:31 PM GMT
पाकिस्तान की हैवानियत! 100 बार मासूम के साथ ऐसी खौफनात हरकत, बाप रे बाप
X

पाकिस्तान: पड़ोसी देश पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मनशेरा में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। खबर के अनुसार यहां एक मदरसे में 10 साल के मासूम बच्चे से शिक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बताया जाता है कि उसके साथ कम से कम 100 बार दुष्कर्म किया गया।

शिक्षक ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म

बच्चे के साथ हुए इस हैवानियत की वजह से असहाय मासूम की आंखों से खून के आंसू तक निकल पड़े। वहां की स्थानीय मीडिया के अनुसार आंखों से खून आने के बाद पास के अस्पताल में बच्चे की जांच की गई। बता दें कि जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसके साथ कम से कम 100 बार दुष्कर्म किया गया है।

ये भी देखें : जिस स्कूटी पर बैठी थीं प्रियंका, पुलिस ने काटा 6300 रुपये का चालान, जानें पूरा मामला

बाद में पता चला कि इस भयावह कृत्य में कोई और नहीं बल्कि बच्चे को पढ़ाने वाला शिक्षक शमसुद्दीन और उसके तीन अन्य साथी शामिल हैं। हालांकि बाकी तीनों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) के तहत एफआईआर दर्ज

स्थानीय पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खराब बनी हुई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

ये भी देखें : क्या होगा! जब मोदी 2029 तक बने रहेंगे प्रधानमंत्री, कुछ ऐसा रहेगा हाल

मासूमों से दुष्कर्म मामले में ये हाल है पाकिस्तान का

पाकिस्तान में मासूमों से दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस साल जनवरी से जून के बीच 1304 केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 729 लड़कियों और 575 लड़कों के साथ दुष्कर्म किया गया।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story