×

पाकिस्तानी लड़कियों को बचाओ! जबरन इस्लाम कबूल कराया, लॉकडाउन में हुआ ये सब

पाकिस्तान की गंदी सच्चाई का खुलासा एक रिपोर्ट से हुआ है। जिसमे दावा किया गया है कि देश की अल्पसंख्यक लड़कियों को बिना सहमति जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करते हैं।

Shivani
Published on: 28 Dec 2020 3:38 PM GMT
पाकिस्तानी लड़कियों को बचाओ! जबरन इस्लाम कबूल कराया, लॉकडाउन में हुआ ये सब
X

नई दिल्ली: पाकिस्तान में महिलाओं की दुर्दसा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में जहां रोजाना 11 रेप वारदातें सामने आई है तो वहीं अल्पसंख्यक लड़कियों को जबरन इस्लाम कबूल करवाने का आंकड़ा भी बहुत ज्यादा है। पता चला है कि पाकिस्तान में साल भर में 1000 अल्पसंख्यक लड़कियों को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जाता है।

1000 अल्पसंख्यक लड़कियों का हर साल होता है धर्म परिवर्तन

पाकिस्तान की गंदी सच्चाई का खुलासा एक रिपोर्ट से हुआ है। जिसमे दावा किया गया है कि देश की अल्पसंख्यक लड़कियों को बिना सहमति जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करते हैं। यहां शादी के लिए कम उम्र की लड़कियों को कानूनी तौर पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं। ये आंकड़ा सालाना एक हजार होता है। हालाँकि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान ऐसे मामलों में इजाफा हुआ।

ये भी पढ़ेंः मिली पाकिस्तान की रहस्यमयी जनजाति, औरतों पर नहीं कोई पाबंदी

लॉकडाउन में बढ़े जबरन इस्लाम कबूल कराने के मामले

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी दी कि लॉकडाउन के दौरान जब पाकिस्तान की लड़कियाँ स्कूल नहीं जा रही थीं, वहीं आर्थिक मंदी आने से परिवार कर्जे के बोझ के तले दब रहे थे तो लड़कियों के तस्करी के मामले बढ़ गए। तस्कर इंटरनेट पर लड़कियों की खोज में लग गए। इन लड़कियों की कीमत लगाकर खरीद फरोख्त शुरू हुई और इनसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया।

pakistan-rape-case-above-22-thousand-per-day-11-girls-molested-only-77-accused-punished-anti-rape-law

अमेरिकी रिपोर्ट्स से खुलासा, कम उम्र लड़कियों को किया अगवा

बता दें कि अमेरिकी आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर एक समीक्षा करवाई थी, जिसमें ज्ञात हुआ कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों जैसे हिंदू, ईसाई और सिख समुदायों की कम उम्र की लड़कियों को अगवा कर उनका जबरन धर्म परिवर्तित कराया गया और फिर उनकी सहमति के बिना शादी कराई गयी। इतना ही नहीं ऐसी लड़कियों के साथ बलात्कार की वारदातें भी हुईं। अमेरिकी दावे के मुताबिक, लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के सबसे ज्यादा मामले दक्षिणी सिंध प्रांत से मिले, जहां गरीब और मजबूर हिन्दू परिवारों की लड़कियां रहती है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान बलात्कारियों का रहनुमा: रोजाना 11 लड़कियों का रेप, ऐसे होती है दुर्दशा

लड़कियों की खरीद फरोख्त भी बढ़ी

पाकिस्तान में हो रही इस गतिविधि लेकर ही अमेरिकी विदेश विभाग ने इसी महीने पाकिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के कारण पैदा हुई चिंता का देश घोषित किया था, हालांकि इमरान सरकार ने ऐसे आरोपों को ख़ारिज कर दिया।

धर्म परिवर्तन करा कर बिना सहमति निकाह, रेप

रिपोर्ट में बताया गया कि आमतौर पर इन लड़कियों का अपहरण उनके ही करीबी रिश्तेदार या परिचितों ने करवाया। इसके अलावा दुल्हन की तलाश में रहने वालों ने भी अल्पसंख्यक गरीब परिवारों की लड़कियों को उनके परिवार का कर्ज चुकाने की एवज में खरीद लिया और उनसे जबरन निकाह किया। इसके लिए उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। इस तरह की वारदातों में इस्लामिक धर्म गुरू, मजिस्ट्रेट, भ्रष्ट पुलिस अपराधी भी शामिल रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story