×

चीनी शहर में 1000 लोगों ने किया योगाभ्यास, भारतीय शिक्षक ने सिखाया योग

By
Published on: 12 Jun 2017 3:07 AM GMT
चीनी शहर में 1000 लोगों ने किया योगाभ्यास, भारतीय शिक्षक ने सिखाया योग
X

बीजिंग: पूर्वी चीन के झेनजियांग शहर में रविवार को आयोजित एक योग कार्यक्रम में लगभग 1,000 लोगों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्यदूतावास ने झेनजियांग म्युनिसिपल पीपुल्स गवर्नमेंट के साथ मिलकर आयोजित किया था।

जियांगसु प्रांत में स्थित झेनजियांग पूर्वी चीन का तीसरा ऐसा शहर है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योगाभ्यास का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "पूरे झेनजियांग से लगभग 1,000 योग प्रेमियों ने योग समारोह में हिस्सा लिया, जिसमें जियांगसु विश्वविद्यालय के कई भारतीय विद्यार्थी भी शामिल थे।"

एक भारतीय योग शिक्षक ने लगभग 1,000 योग प्रेमियों को योगाभ्यास कराया।

सौजन्य: आईएएनएस

Next Story