×

अमेरिका: वर्जीनिया में सरकारी इमारत पर अंधाधुंध गोलीबारी, 12 की मौत

अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में सरकारी इमारत में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह शूटिंग वर्जीनिया बीच म्यूनसिपल सेंटर में की गई।

Dharmendra kumar
Published on: 1 Jun 2019 3:20 AM
अमेरिका: वर्जीनिया में सरकारी इमारत पर अंधाधुंध गोलीबारी, 12 की मौत
X

वर्जीनिया: अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में सरकारी इमारत में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह शूटिंग वर्जीनिया बीच म्यूनसिपल सेंटर में की गई।

यह भी पढ़ें...मोदी सरकार के लिए बड़ी चुनौती, 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी करने वाला आरोपी भी यहीं का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोलीबारी करने वाले शख्स को मार गिराया है लेकिन अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है। यह गोलीबारी शुक्रवार को 4 बजे शाम को की गई है।

यह भी पढ़ें...आर्थिक मोर्चे पर चीन से पिछड़ गया भारत, 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची GDP

सरकारी इमारत में मौजूद एक कर्मचारी ने कहा कि हमलावर जब गोली चला रहा था तो लोग अपने डेस्क पर बैठे काम कर रहे थे। सरकारी इमारत में हुए हमले के बाद वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि वो लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही वर्जीनिया बीच के मेयर बॉबी डॉयर ने कहा कि यह शहर के इतिहास का सबसे त्रासदी वाला दिन है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!