×

Bomb Blast: शादी समारोह, अंतिम संस्कार स्थल और अस्पताल में विस्फोट, 18 लोगों की मौत, 48 घायल

Bomb Blast: बोर्नो राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एसईएमए) के अनुसार, अपनी पीठ पर बच्चे को बांधे एक महिला हमलावर ने एक विवाह समारोह के बीच में विस्फोट कर दिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 30 Jun 2024 4:26 AM GMT (Updated on: 30 Jun 2024 4:29 AM GMT)
Nigeria Bomb Blast
X

Nigeria Bomb Blast (Pic: Social Media)

Nigeria Bomb Blast: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में बम विस्फोटों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में बच्चे, पुरुष, महिलाएं और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। 19 गंभीर रूप से घायल लोगों को क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी ले जाया गया है, बाकियों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहला विस्फोट एक विवाह समारोह में हुआ। फिर, दूसरा विस्फोट जनरल हॉस्पिटल ग्वोज़ा में और तीसरा विस्फोट एक अंतिम संस्कार में हुआ।

महिला ने किया विस्फोट

बोर्नो राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एसईएमए) के अनुसार, अपनी पीठ पर बच्चे को बांधे एक महिला हमलावर ने एक विवाह समारोह के बीच में विस्फोट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कैमरून के सीमावर्ती शहर में हुए अन्य हमलों में एक अस्पताल और पहले हुए विवाह विस्फोट के पीड़ितों के अंतिम संस्कार को निशाना बनाया गया। हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए। घायलों में 19 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। ग्वोजा में सेना की सहायता करने वाले मिलिशिया के एक सदस्य ने कहा कि एक सुरक्षा चौकी पर भी हमला हुआ है, इस हमले में उसके दो साथी और एक सैनिक भी मारे गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर रूप से घायल 19 लोगों को क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी ले जाया गया, जबकि 29 अन्य को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि नाइजीरिया का बोर्नो वो इलाका है, जहां सबसे ज्यादा आतंकवादी ग्रुप सक्रिय है। बोको हरम और उससे अलग हुआ इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस ग्रुप काफी एक्टिव हैं। हमले की आशंका बोको हरम पर जताई जा रही है। बोको हरम ने इस्लामिक स्टेट से हाथ मिलाकर नाइजीरिया में आतंक का दायरा बढ़ाया है। बोको हरम अब तक हजारों लोगों की नृशंस हत्या कर चुका है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story