×

डोनाल्ड ट्रंप ने 44 साल की अमेरिकी भारतीय महिला निक्की हेली को बनाया UN में राजदूत

By
Published on: 24 Nov 2016 5:51 AM GMT
डोनाल्ड ट्रंप ने 44 साल की अमेरिकी भारतीय महिला निक्की हेली को बनाया UN में राजदूत
X

donald-trump-and-nikki-hale

वाशिंगटन: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए चुना है। 44 साल की हेली पहली अमेरिकी भारतीय महिला होंगी जिन्हें अमेरिकी प्रशासनिक स्तर के लिए चुना गया है। हेली गवर्नर के तौर पर कारोबार और श्रम संबंधी मुद्दे पर काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें विदेश नीतियों का बहुत कम ही अनुभव है।

ट्रंप ने कहा ''गवर्नर हेली ने अपने राज्य और हमारे देश की बेहतरी नीतियों को आगे बढ़ने के लिए लोगों को उनकी पृष्ठभूमि और पार्टी का साथ देने का ट्रैक रिकॉर्ड स्थापित किया है ।'' हेली व्हाइट हाउस में सत्ता परिवर्तन के दौरान ट्रंप द्वारा शीर्ष स्तरीय प्रशासन के लिए चुनी गई।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

nikki-haley

-सबसे पहले ‘पोस्ट एंड कूरियर’ ने ट्रंप की ओर से रिपब्लिकन से चर्चा में आई हेली को पद के लिए नियुक्त होने की बात की थी।

-अमेरिकी सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर उनका नजरिया रिपब्लिकन पार्टी की ओर रहा है।

- आपको बता दें कि प्राथमिक चुनाव के दौरान हेली ट्रंप को लेकर मुखर गई थी। उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी में सेनेटर मार्को रुबियो का समर्थन किया था।

- लेकिन बाद में आम चुनावों के पहले उन्होंने अपना रुख बदलकर ट्रंप को वोट देने को कहां था।

Next Story