×

पुलिसकर्मियों को मारी गोली: बीच राह हमले में दो की मौत, एक संदिग्ध घायल

अमेरिका के टेक्सास में दो पुलिसकर्मियों की मौत का मामला सामने आया है। दक्षिण टेक्सास के सीमावर्ती शहर में गोलीबारी में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है।

Shivani
Published on: 12 July 2020 4:29 AM GMT
पुलिसकर्मियों को मारी गोली: बीच राह हमले में दो की मौत, एक संदिग्ध घायल
X

लखनऊ: अमेरिका के टेक्सास में दो पुलिसकर्मियों की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक़, अमेरिका के दक्षिण टेक्सास के सीमावर्ती शहर में गोलीबारी हो गयी, जिसमें दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। इसके अलावा गोलाबार में एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया।

टेक्सास में गोलाबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत

अमेरिका से फिर गोलीबारी की घटना सामने आए है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि दक्षिण टेक्सास (अमेरिका) के सीमावर्ती शहर में एक संदिग्ध शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के रोकने पर उनपर भी हमला कर दिया। घटना में दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गयी।

संदिग्ध घायल, जांच में जुटी पुलिस

इस घटना में एक संदिग्ध भी घायल हो गया। फिलहाल ये हमला किसने किया और क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस टीम ने इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। हमले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप को लगा डर: अमेरिका का हुआ कोरोना से ऐसा हाल, पहली बार पहनना पड़ा मास्क

मिनीपोलिस में हुई थी गोलाबारी, एक की मौत, 11 घायल

गौरतलब है कि अमेरिका के मिनीपोलिस शहर में भी इसके पहले गोलाबारी की घटना हुई थी। यहां एक व्यस्त इलाके में फायरिंग हो गयी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। फायरिंग किसने की और क्यों की, इसका पता नहीं चल सकता था।

ये घटना शहर के उत्तरी इलाके में हुई। बता दें कि इस इलाके में बार, रेस्तरां के साथ ही कई बड़ी कंपनियों के स्टोर भी हैं। वहीं छुट्टी होने के चलते यहां देर रात तक लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में जब फायरिंग हुई तो इलाके में बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story