×

नाइजीरिया में बंदूकधारी के हमले में 27 की मौत, एपोजाइ समुदाय बना शिकार

मध्य नाइजीरिया के नाइजर राज्य में एक बंदूकधारी के हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम इंगा ने इस हमले की पुष्टि की।

priyankajoshi
Published on: 17 May 2017 8:37 AM GMT
नाइजीरिया में बंदूकधारी के हमले में 27 की मौत, एपोजाइ समुदाय बना शिकार
X

अबुजा: मध्य नाइजीरिया के नाइजर राज्य में एक बंदूकधारी के हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम इंगा ने इस हमले की पुष्टि की। इंगा ने कहा, कि लोग हमले का शिकार तब हुए जब उपद्रवियों ने राज्य के मोकवा जिले में एपोजाइ समुदाय पर हमला कर दिया।

इंगा के मुताबिक, रविवार तड़के बंदूकधारियों के हमले में 21 लोगों की मौत हो गई। तीन शव बाद में एक नदी से बरामद हुए। हमले में घायल हुए तीन अन्य लोगों की मौत मंगलवार को हो गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story