×

कांगो नदी में नाव डूबने से 27 लोगों की मौत, बाकी लोगों की तलाश जारी

Anoop Ojha
Published on: 20 Sep 2018 8:58 AM GMT
कांगो नदी में नाव डूबने से 27 लोगों की मौत, बाकी लोगों की तलाश जारी
X

कांगो: अफ्रीकी देश कांगो में नाव पलटने से 27 लोगों की डूबकर मौत हो गईं। जबकि 30 लोगों को सकुशल बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि नाव में 100 के करीब लोग सवार थे। स्थानीय प्रशासन में जुटा हुआ है। ये हादसा सोमवार की देर रात हुआ।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ये नाव किनशासा से 1500 किमी दूर छात्रों और व्यापारियों को लेकर चली थी। नाव की छत पर व्यापारियों का समान खचाखच भरा था। ओवरलोडिंग के कारण ये नाव पलट गयी। शुरूआती पड़ताल में पता चला है कि न तो नाव की लाइट जल रही थी और न ही नाव की स्थिति अच्छी थी। स्थानीय गर्वनर अल्फा बेलो नगवाता ने बताया कि राहत कार्य जारी है। नाव के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

हादसे में बचे जूनियर मोजोबो ने बताया कि नाव में जरूरत से ज्यादा लोग थे। ज्यादा सामान होने के कारण छत टूट गई और अचानक नाव डूब गई। मै खुशकिस्मत था कि मुझे तैरना आता था पर बाकियों की किस्मत शायद मुझ जितनी अच्छी नहीं थी। दरअसल इस अफ्रीकी देश में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है,इसलिए लोग नदियों के रास्ते ज्यादा सफर करते है। ज्यदातर लोगों को तैरना भी नहीं आता इसलियें ऐसे हादसे अक्सर होते रहते है। इस वर्ष मई के महीने मे भी 50 लोगों ने नाव हादसे में अपनी जान गवाईं थी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story