×

असावधानी बरतने से कांगो में हुआ दर्दनाक नौका हादसा, डूबने से कई लोगों की मौत

पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की एक झील में एक नाव डूबने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लापता हो गए।

Vidushi Mishra
Published on: 27 May 2019 4:00 AM GMT
असावधानी बरतने से कांगो में हुआ दर्दनाक नौका हादसा, डूबने से कई लोगों की मौत
X

किंशासा: पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की एक झील में एक नाव डूबने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लापता हो गए।

इनोंगो के मेयर साइमन मबो वेम्बा ने मीडिया को बताया कि अभी तक 30 लोगों के शव मिले हैं जिनमें 12 महिलाएं, 11 बच्चे और सात पुरुष शामिल हैं। हादसा माई-एनदोम्बे झील में शनिवार रात को हुआ।

यह भी देखें... PM मोदी को स्वरा भास्करा नेे जीत पर ऐसी दे दी बधाई, कि खूब हो रही ट्रोल

मेयर ने कहा, ‘‘यह मृतक संख्या अंतिम नहीं है।’’ यात्रियों की सटीक संख्या का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि नौका में कई अवैध प्रवासी भी हो सकते हैं। कांगो की नौकाओं में क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान होने के कारण हादसे होना आम बात है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story