×

यहां की जेल में दंगा, सात लोगों की मौत, 10 घायल

ग्वातेमाला कारागार में दंगों के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम सात कैदियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय असैन्य पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी लोग ग्वातेमाला सिटी से करीब 17 किलोमीटर दूर फ्रैजेन्स के पावोन रीहैबिलिटेशन मॉडल फार्म में बंद थे।

Dharmendra kumar
Published on: 8 May 2019 7:54 AM GMT
यहां की जेल में दंगा, सात लोगों की मौत, 10 घायल
X

फ्रैजेन्स: ग्वातेमाला कारागार में दंगों के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम सात कैदियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रीय असैन्य पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी लोग ग्वातेमाला सिटी से करीब 17 किलोमीटर दूर फ्रैजेन्स के पावोन रीहैबिलिटेशन मॉडल फार्म में बंद थे।

यह भी पढ़ें...SC का मोदी, शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली कांग्रेस सांसद की याचिका पर सुनवाई से इंकार

कैदियों ने मंगलवार को करीब आठ घंटे के लिए जेल पर कब्जा कर लिया। जेल के अंदर से गोलियां चलने की आवाज सुनी गईं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,500 पुलिस अधिकारियों और जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया और वे दोपहर बाद हालात पर काबू पा सके।

यह भी पढ़ें...यह हमारा घर है और हमें पिच को बेहतर पढना चाहिये था : धोनी

दमकल कर्मी सेसिलियो शाकाज ने बताया कि 10 कैदी गोलियां लगने से घायल हो गए हैं। जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में 900 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन इसमें 4,137 कैदी हैं।

एपी

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story