×

भीषण सड़क दुर्घटना: 9 की मौत, 51 घायल, मंजर देख कांप उठे लोग

घाना के मोंक्रा शहर से एक दुखद सड़क घटना सामने आई है। मोंक्रा शहर में हुई सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 51 अन्य लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर सामने आई है।

Shreya
Published on: 16 Feb 2020 4:35 AM GMT
भीषण सड़क दुर्घटना: 9 की मौत, 51 घायल, मंजर देख कांप उठे लोग
X

नई दिल्ली: घाना के मोंक्रा शहर से एक दुखद सड़क घटना सामने आई है। मोंक्रा शहर में हुई सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 51 अन्य लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना कल यानि शनिवार की है।

कैसे हुई सड़क दुर्घटना

स्थानीय पुलिस ने मामले में शनिवार को बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई, जब एक मालवाहक ट्रक अंतिम संस्कार के लिए जाते हुए पलट गया। ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे खड़े होकर उसकी तकनीकी खराबी को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोगों की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: परिवर्तन कुंभ: आज जुटेंगे 1.5 लाख स्वराज सैनिक, होगा इस जन अभियान का शंखनाद

आइये आपको बताते हैं घाना देश के बारे में-

भीषण सड़क दुर्घटना: 9 लोगों की मौत, 51 लोग घायल, मंजर देख कांप उठे लोग

बता दें कि घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। घाना शब्द का अर्थ "लड़ाकू राजा" है। औपनिवेशिक समय से पूर्व घाना पर अनेक प्राचीन राजवंशों का प्रभुत्व था, जिनमें पूर्वी तट पर गा-दामेस और अंदरुनी क्षेत्र में अशांति साम्राज्य के अलावा तटीय और अंदरुनी क्षेत्रों में अनेक फान्ते और इवे राज्य शामिल थे।

15 वीं सदी में पुर्तगालियों के साथ संपर्क में आने के बाद यूरोपिय देशों के साथ व्यापार की बढ़ोतरी हुई और ब्रिटेन ने 1874 में गोल्ड कोस्ट, के नाम से राजशाही उपनिवेश की स्थापना की।

गोल्ड कोस्ट 1957 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी राष्ट्र बना। प्राचीन साम्राज्य घाना, जिसका विस्तार एक समय पूरे पश्चिम अफ्रीका में था, के नाम पर नए देश का नाम घाना रखा गया। घाना अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है, जिनमें राष्ट्रमंडल, पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक सामुदायिक, अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: आग से दहकी दिल्ली: 100 से ज्यादा आशियाने जलकर हुए खाक, मचा हड़कंप

Shreya

Shreya

Next Story