×

डॉक्टर पोर्न वेबसाइट पर मरीजों का वीडियो बना डालता था, फिर..

एक गायनेकोलॉजिस्ट (एक स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर महिला मरीजों का न्यूड वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट पर डालता था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Shreya
Published on: 2 Dec 2019 6:31 AM GMT
डॉक्टर पोर्न वेबसाइट पर मरीजों का वीडियो बना डालता था, फिर..
X

यूक्रेन: कोई भी बीमारी होने पर आप सबसे पहले डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर एक ऐसा शख्स होता है, जिससे आप बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी समस्या बता सकते हैं। लेकिन क्या हो अगर वहीं डॉक्टर आपके भरोसे का गलत फायदा उठा ले। कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है यूक्रेन से, जहां पर एक गायनेकोलॉजिस्ट (एक स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर महिला मरीजों का न्यूड वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट पर डालता था। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जिस गायनेकोलॉजिस्ट को हिरासत मे लिया है वो काफी फेमस डॉक्टर हैं। डॉक्टर का नाम डॉ व्याचेस्लाव त्रिपोलको बताया जा रहा है। इसी वजह से पुलिस ने अभी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: इन मंदिरों में नहीं गए तो जरूर जाइए, जाते ही धन की समस्या से निजात पाइए

ऐसे हुआ खुलासा

डॉक्टर के इस कारनामे का खुलासा तब हुआ जब एक महिला मरीज ने अपनी न्यूड वीडियो एक पोर्न वेबसाइट पर देखी। उसके बाद महिला मरीज ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने उस क्लिनिक पर छापेमारी की, जहां पर उन्हें एक छिपा हुआ कैमरा बरामद हुआ। इसी कैमरे के जरिए मरीजों की न्यूज वीडियो बनाए जाते थे। पुलिस मामले में डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि डॉक्टर के लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया है।

पुलिस को शक है कि...

पुलिस को शक है कि इस छिपे हुए कैमरे से दर्जनों महिला मरीजों के न्यूज वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट पर बेचे गए होंगे। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि, एक लोकप्रिय पोर्न वेबसाइट पर दर्जनों महिलाओं के ऐसे वीडियो मौजूद हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। अगर डॉक्टर इस मामले में दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें 7 साल तक जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: इन लोगों का लगेगा पढ़ाई में मन या प्यार में करेंगे दिन बर्बाद, जानिए राशिफल

हालांकि गायनेकोलॉजिस्ट डॉ व्याचेस्लाव त्रिपोलको ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज कर दिया है। डॉ व्याचेस्लाव त्रिपोलको का कहना है कि, इसके पीछे उनके प्रतिद्वंद्वी गायनेकोलॉजिस्ट का हाथ है।

डॉक्टर का दावा है कि, उनके क्लिनिक में पिछली गर्मियों में नया अलार्म लगाया गया था और शायद उसी वक्त किसी ने वो छिपा हुआ कैमरा लगाया है। इसके अलावा डॉक्टर ने आरोप लगाने वाली महिला को किसी और के खेल का मोहरा बताया है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका-निक की 1st एनीवर्सरी! दोनों ने कुछ इस अंदाज में किया एक-दूसरे को विश

Shreya

Shreya

Next Story