×

Aaj Ka Itihas: 8 दिसंबर को विएना थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत, यहां जाने का आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 8 December 2022: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 8 Dec 2022 12:11 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 8 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 8 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 8 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 8 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 8 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 8 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 8 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 8 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 8 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ( Important events of December 8)

1863 - चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।

1881 - यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

1923 - जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

1941 - अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1956 - ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।

1967 - पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।

1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1980 - संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को इसी दिन में न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी।

1983 - ब्रितानी उच्चसदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष मेंमतदान किया था।

1987 - विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।

1998 - पूर्वलेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

1998 - ओलंपिक के इतिहासमें पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।

2000 - ब्रिटेन और रूसके बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार 'गोलनेटमाइन'खोजा।

2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुनके बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।

2003 - वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2003 - उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2005 - रेडक्रास और रेडक्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल कोनये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।

2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Famous people's Birthdays list of 8 December)

1721 - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म हुआ।

1875 - महान् उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का जन्म हुआ।

1877 - प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म हुआ।

1897 - हिन्दी जगत् केकवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म हुआ।

1900 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म हुआ।

1901 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का जन्म हुआ।

1927 - पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म हुआ।

1935 - भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ।

1944 - भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ।

8 दिसंबर को हुए निधन (Famous people Died on 8 December)

1947 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन हुआ।

1978 - इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का निधन हुआ।

2015 - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story