×

Afghanistan: अबू धाबी में हैं अशरफ गनी, अफगानिस्तान से करोड़ों की रकम लेकर भागे, हुआ बड़ा खुलासा

Afghanistan: अफगानिस्तान छोड़ने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी अब अबू धाबी में हैं। उन्हें संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई(UAE) ने उन्हें मानवीय आधार पर शरण दी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Aug 2021 4:06 PM GMT (Updated on: 19 Aug 2021 8:46 AM GMT)
Afghanistan: राष्ट्रपति अशरफ गनी देंगे इस्तीफा, तालिबान के हमलों के बीच छोड़ सकते हैं देश
X

राष्ट्रपति अशरफ गनी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा काबुल में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद अब राष्ट्रपति कहां हैं, उनका पता चल गया है। बताया जा रहा कि वे अबू धाबी में हैं। उन्हें संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई(UAE) ने उन्हें मानवीय आधार पर शरण दी है। इस बारे में उन्हें मानवीय आधार पर शरण दी है।

आपको बता दें, तालिबान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में कब्जा करने के बाद अभी दो दिन पहले काबुल में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर भाग गए थे। इसके बाद वह सबसे पहले ताजिकिस्तान गए, लेकिन वहां उन्हें शरण नहीं मिली। ताजिकिस्तान ने उनके प्लेन का उतरने की इजाजत नहीं दी।

अशरफ अपने साथ ले गए करोड़ों की रकम

फोटो- सोशल मीडिया

इसके बाद अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़ने को लेकर कई अफवाहें सामने आईं। जिनमें कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अशरफ गनी अपने साथ चार कार और एक हेलिकॉप्टर में काफी पैसा ले गए। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।

बता दें, अफगानिस्तान के जारी तबाही के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने अफगानिस्तान के ताजा हालात के लिए राष्ट्रपति अशरफ गनी को ही जिम्मेदार ठहराया था। बाइडन का कहना था कि अशरफ गनी बिना लड़े ही अपना देश छोड़कर चले गए।

वहीं आज बुधवार को काबुल एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि तालिबानियों ने देश छोड़ने के इरादे से हवाईअड्डे आने वाली महिलाओं और बच्चों पर नुकीले-धारदार हथियारों से वार किया। तालिबानी लड़ाकों ने एयरपोर्ट से भीड़ को वापस भेजने के लिए फायरिंग भी की।

तालिबानी लड़ाकों ने एयरपोर्ट से भीड़ को वापस भेजने के लिए फायरिंग भी की थी। लॉस एंजिलिस टाइम्स के रिपोर्टर मार्कस यैम ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं और दावा किया है कि तालिबानियों के हमले में कई लोग घायल हुए हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story