×

दुल्हन ढूंढ रहे तालिबानी : पिता के सामने बेटी को उठा ले गए, फिर रोज करते थे गैंगरेप

तालिबानी घर घर जाकर दुल्हन तलाश कर रहे हैं। अफगानिस्तान के एक गांव में पिता के सामने उसकी बेटी को उठा ले गए...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 27 Aug 2021 7:14 AM GMT
Afganistan taliban update news
X

21 साल की लड़की के साथ तालिबानी ने किया गैंगरेप (social media)

अफ़गानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद कई भयावह घटनाएं भी सामने आ रही है। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट मैं ये बात सामने आ रही थी की 12 से 15 साल की बच्चियों को शादी के लिए तालिबानी घर घर जाकर उन्हें उठा रहा है। तालिबानी अपने लड़ाकों से शादी करवाना चाहता है। इस बीच अब 21 साल की अफगानी लड़की से तालिबानियों के गैंगरेप की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि तालिबान के लोग लड़की को शादी के नाम पर उठा ले गए थे, फिर उसके साथ गैंगरेप किया

शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे तालिबानी

ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन जर्नलिस्ट हॉली मेक्के जो इराक, अफगानिस्तान, सीरिया जैसे क्षेत्रों से रिपोर्टिंग करती है। उन्होंने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि तालिबानी 15 साल या उससे ऊपर की लड़कियों को शादी के लिए ढूंढ रहे हैं। हॉली ने अपनी रिपोर्ट में बताया की एक महीने पहले अफगानिस्तान के एक गांव में इस आतंकी संगठन से जुड़े लोग पहुंचे थे। वे अपने आपको इस्लाम के रक्षक और अपने आपको लोगों का उद्धारक बता रहे थे। उन्होंने गांव के एक शख्स से कहा था कि वो अपनी 21 साल की बेटी को तालिबानी मस्जिद लीडर को दे दें क्योंकि वह उससे शादी करना चाहता है। शख्स को उनके लिए कुछ ना कुछ इंतजाम करना ही होगा। अपनी बेटी की जान बचाने के लिए वो डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के पास गया, लेकिन उसकी मदद नहीं की गई।

लड़की की साथ रोज होता था गैंगरेप

डिस्ट्रिक्ट गर्वनर ने व्यक्ति से कहा की उसे बेटी के लिए जो भी करना है, खुद ही करना होगा। मदद ना मिलने के कारण उसे मजबूरन अपनी बेटी की शादी तालिबानी लड़ाके से करनी पड़ी। शादी के तीन दिनों बाद व्यक्ति को पता लगा की उसकी बेटी के साथ रोज गैंगरेप होता है।

लड़कियों की लाश के साथ भी रेप करते हैं

अफगानिस्तान से भारत पहुंची महिला मुस्कान ने तालिबानी आतंकियों की पोल खोल दी है। उसने बताया है कि तालिबानी लड़कियों की डेडबॉडी के साथ भी रेप करते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story