×

कौन है पंजशीर का यह 'बाबा' जिससे कांपते हैं तालिबानी, एक दिन में मारे थे 500

पंजशीर घाटी में अहमद मसूद के नॉर्दन एलायंस ने कमांडर वाहिद को तालिबानियों से लड़ने की जिम्मेदारी दी है...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 Sep 2021 1:10 PM GMT
Afganistan taliban update news
X

पंजशीर के इस 'बाबा' से कांपते हैं तालिबानी (social media)

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद नई नई बातें सामने आ रही है। अब पंजशीर घाटी में अहमद मसूद के नॉर्दन एलायंस ने एक ऐसे 'बाबा' को तालिबानियों से मुकाबले की जिम्मेदारी दी है, जिसका नाम सनते ही तालिबानियों के पसीने छूटने लगते हैं। यह बाबा कोई और नहीं बल्कि अहमद शाह मसूद के दाहिने हाथ रहे कमांडर वाहिद हैं। बता दें कि कमांडर वाहिद को तालिबानियों से लड़ने का 35 साल का अनुभव है। नॉर्दन एलायंस के मुताबिक, कमांडर वाहिद ने 12 घंटे के अंदर करीब 500 तालिबानियों को मार गिराया था। इनके डर से कई तालिबानियों ने सरेंडर भी कर दिया था।

43 से ज्यादा आतंकी उनके कब्जे में हैं

नॉर्दन एलायंस ने गुरुवार रात घोषणा करते हुए कहा की युद्ध अब शुरू हो रहा है। रजिस्टेंस फोर्स के मुताबिक, तालिबानियों का साथ दे रहे पाकिस्तान तालिबान और अफगान तालिबान के 470 लोगों को बीती रात में अलग-अलग मोर्चों पर मार गिराया गया, जबकि 390 से ज्यादा आतंकी घायल हो गए। इनमें से 43 से ज्यादा आतंकी उनके कब्जे में हैं। दावा किया गया है कि अहमद मसूद की लीडरशिप में रजिस्टेंस फोर्सेज ने तालिबानियों के कब्जे वाले बदख्शां राज्य के चार जिलों को अपने कब्जे में ले लिया है। पंजशीर घाटी को बचा रहे लड़ाकू के मुताबिक, जल्द ही आसपास के कई और राज्यों पर भी नॉर्दन एलायंस का कब्जा होगा।

जल्द पंजशीर घाटी के कई इलाकों को भी छुड़ा लिया जाएगा

नॉर्दन एलायंस का दावा है कि कमांडर बाबा की तैनाती के बाद तालिबानियों द्वारा कब्जाए गए राज्य के सैलंग को भी कब्जे में ले लिया गया। सैलंग इलाका अब रजिस्टेंस फोर्स के पास है। इसके अलावा इसकी राजधानी को भी रजिस्टेंस फोर्स ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, 200 से अधिक तालिबानियों ने खुद को सरेंडर किया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही तालिबानियों के कब्जे से पंजशीर घाटी के कई इलाकों को भी छुड़ा लिया जाएगा।

पहले भी कब्जे का यही गढ़ था

नॉर्दन एलायंस के मुताबिक, पहले भी यही इलाका सबसे पहला गढ़ था, जिसने तालिबानियों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की थी। अहमद मसूद और उनकी सेना ने एक बार फिर से इस गढ़ से आजादी की लड़ाई के लिए अपने लड़ाकों को तैयार करना शुरू कर दिया है। बता दें कि, वाहिद को प्यार से नॉर्दन एलायंस के लोग 'बाबा जलंदर' के नाम से जानते है। गुरुवार रात को कमांडर वाहिद को पंजशीर में तालिबानियों से लड़ने की जिम्मेदारी दी गई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story