×

Afghan-Taliban News: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, भारत के दिग्गजों ने दी ये प्रतिक्रिया

Taliban News: अफगानिस्तान पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 16 Aug 2021 7:45 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2021 7:47 AM GMT)
Taliban deputy chief Mulla Baradar meeting with President Ashraf Ghani
X

तालिबान के डिप्टी चीफ मुल्ला बरादर  (फोटो:सोशल मीडिया)

Afghan-Taliban News: अफगानिस्तान पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है। अफगान नेताओं ने तालिबान के नेताओं से मुलाकात करने और हस्तातंरण के प्रबंधन के लिए एक समन्वय परिषद का गठन किया है। अफ्गानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत के प्रबुद्ध नेताओं ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा ये भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय

कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा तालिबान के जिस तरह अफगानिस्तान के कब्जा कर रहा है। और कट्टर पंथी ताकतें सर उठा रही हैं। ये भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि अपने देश की नागिरकों कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करें। जो अफगानिस्तान में हमारे राजनायिकों हैं उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करें। हैरात के जो लोग काम कर रहे हैं उनकी सुरक्षा करें।

सुरेंद्र राजपूत ने आगे कहा कि जिस तरह पूरी दूनिया में कट्टर पंत सर उठा रहा है। उसके खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन होना चाहिए। अफगानिस्तान के नागरिकों की महिलाओं की पुरुषों की बच्चों की सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकार के लिए भारत को अपनी प्रमुख भूमिका निभानी होगी।


रितु सिंह ने कहा धार्मिक कट्टरता फैलाने वाला संगठन मानवता के लिए खतरा

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कॉडिनेटर रितु सिंह ने ट्विट कर रहा कि धार्मिक कट्टरता फैलाने वाला संगठन चाहे तालिबान हो या संघ। यह मानवता के लिए खतरा है।

अमेरिका ने काबुल हवाई अड्डे पर कब्जा किया

वहीं अमेरिका ने अपने देश से कर्मचारियों को निकालने के लिए काबुल हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया। और अमेरिका कब्जा करके अफगानिस्तान से अपने कर्मचारियों को निकालने कार्य कर रहा है।

अफगानिस्तान के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में तालिबान ने अफगानिस्तान के बहुत से हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया था। लेकिन अब तालिबानियों में काबुल के राष्ट्रपति भवन को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद अफगानिस्तान में अफरा तफरी मच गई है।

तालिबानियों के खौफ से देश छोड़ रहे नागरिक

अफगानिस्तान के मौजूदा हालात की बात करें तो काबुल एयरपोर्ट पर लाखों की संख्या में लोगों अफगानिस्तान से बाहर जाना चाहते हैं। लेकिन मिली जानकारी के मुताबित अभी तालिबानियों ने सोमवार को काबुल एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ होने के नगारिको पर फायरिंग कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस फायरिंग कई लोगों की गंभीर रुप से घायल होने की खबर है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story