×

Afghan-Taliban News: आजादी दिवस पर तालिबानियों का आंतक, भीड़ पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत

Afghan-Taliban News: अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। ये बात से सभी जान ही चुके हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 20 Aug 2021 2:23 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2021 2:23 AM GMT)
Taliban capture Kabul
X

अफगानिस्तान पर तालिबानियों का कब्जा (फोटो :सोशल मीडिया ) 

Afghan-Taliban News: अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। ये बात से सभी जान ही चुके हैं। तालिबान ने गुरुवार को अफगानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस 19 अगस्त को दूनिया की अंहकारी ताकत अमेरिका को हराने की घोषणा करके मनाया। हालांकि तालिबान को अब भी देश की सरकार चलाने के लिए सशस्त्र विरोध झेलने की संभावना जैसी कई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। अफगानिस्तान के एटीएम मशीनों में नकदी खत्म हो गई है।

गुरुवार को अफगानिस्तान में ब्रिटिश शासन का खत्म करने वाली 1919 संधि की याद में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। तालिबान ने इस मौके पर कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम ब्रिटेन से आज आजादी की वर्षगांठ मना रहे हैं।

इसको लेकर तालिबान ने आगे कहा कि हमारे जिहादी प्रतिरोध के परिणाम स्वरुप दुनिया की एक और अंहकारी ताकत अमेरिका को विफल किया। उसे हमने अफगानिस्तान की पवित्र भूमि से बाहर जाने को मजबूर किया।

तालिबान के आंतकियो ने विरोध कर रहे लोगों पर चलाई गोलियां

जिसके बाद आयात पर निर्भर देश में करीब 3.80 करोड़ लोगों के लिए खाद्य संकट भी पैदा हो गया है। वहीं तालिबान के आंतकियो ने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत की राजधानी असदाबाद में विरोध जता रही भीड़ पर गोलियों की बरसात कर दी। जिसके बाद कई लोगों को गोलियां लगी है। वहीं तीन लोगों के मौत होने की खबर भी है।

तालिबानी आंतकियों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

तालिबानियों ने भीड़ पर बरसाई गोलियां

तालिबानी आंतकियों के खिलाफ लोग अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में राजधानी असदाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिस पर तालिबानियों ने भीड़ पर गोलियों की बरसात कर दी। इस फायरिंग में तीन लोगों के मौत होने की खबर है। वहीं कई लोग घायल हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद सलीम ने फायरिंग के बाद भगदड़ में भी कई लोगों की मौत होने का दावा किया है।

अफगानिस्तान के लोगों ने जलालाबाद में झंडा लेकर किया विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि बधुवार को जलालाबाद में झंडा लेकर विरोध जता रही भीड़ में तालिबान के आंतकियों ने फायरिंग की थी। जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि असदाबाद और एक अन्य पूर्वी शहर खोस्त में बुधवार को भी प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गई थी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को जलालाबाद में दोबारा कई जगहों पर विरोध जताया। साथ ही पाकतिया प्रांत में भी एक जिले में भी लोग प्रदर्शन करते हुए देखने को मिले।

अफगानिस्तान 19 अगस्त 1919 को आजाद हुआ

आपको बता दें कि अफगानिस्तान 19 अगस्त 1919 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इसके चलते अफगानिस्तान इस दिन को आजादी दिवस के रूप में मनाता है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान की सड़को की एक वीडियों वायरस हुई। जिसमें पुरुषों और महिलाओं की भीड़ काले,लाल,व हरे राष्ट्रीय झड़ो को लहराते हुए हमारा झंडा हमारी पहचान के नारे लगाकर तालिबानियों का विरोधि किया गया।

जिस पर एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबित वहां पर मौके पर मौजुद तालिबान के आंतकियों ने हवा में फायरिंग करके भीड़ को तितर-बितर के भगदड़ कर दी।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story