×

तालिबानियों से यूपी वालों को बचाओ, काबुल में फंसे कई मजदूर, जानें कितने बुरे हाल में हैं भारतीय

Afghan-Taliban News: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इस समय सैकड़ों की संख्या में भारतीय लोग फंसे हुए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 17 Aug 2021 5:18 AM GMT
Afghan-Taliban News
X

काबुल में फंसे उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Afghan-Taliban News: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इस समय सैकड़ों की संख्या में भारतीय लोग फंसे हुए हैं। जो घर वापस आना चाहते हैं। राजधानी काबुल में एक फैक्ट्री के भीतर करीब 18 भारतीय कर्मचारी फंसे हुए हैं। फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों ने एक भारतीय टीवी मीडिया पर अपना दर्द बयान किया है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कंपनी ने उनके पासपोर्ट रख लिए हैं। और उन्हें वापस जाने नहीं दे रही है।

फंसे कर्मचारियों ने बताया कि अभी हम किसी तरह से अपनी कंपनी में हम सुरक्षित हैं। लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि सरकार से आग्रह करते हैं कि हमें जल्द यहां से निकाले।

फंसे कर्मचारी के परिवार का का रो-रो कर बुरा हाल

फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों में एक कर्मचारी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला है। उस कर्मचारी ने कहा की हमारा भारत सरकार से निवेदन है कि उन्हें भारत सरकार किसी तरह से अफगानिस्तान से निकाल लें। ताकि वह अपने घर पहुंच सके। कर्मचारी ने कहा कि उनके घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार हमारे लिए परेशान है। क्योंकि हालात यहां पर ठीक नहीं है।

कंपनी ने काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों का पासपोर्ट रख लिया है

काबुल में फंसे कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट रख लिया है। और उन्हें धमकी दे रहे हैं। और पासपोर्ट वापस नहीं देना चाह रहे हैं। इस फैक्ट्री में काम करने वालों में से ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस कर्मचारी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, चंदौली, गाजीपुर, और अन्य जिलों के रहने वाले हैं। जो कंपनी में काम करने के लिए वहां गए हैं।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे भारतीय लोग (फोटो:सोशल मीडिया)

कुछ महीनों पहले ही काम करने गए थे भारतीय

काबुल में फंसे हुए कुछ कर्मचारी एक महीने पहले ही गए थे। जबकि कुछ लोग कुछ महीनों पहले गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी न तो पासपोर्ट दे रही न ही बाहर जाने दे रही है। कर्मचारियों ने बताया कंपनी की मर्जी के बिना यहां से कोई जा नहीं पाएगा। ये फंसे भारतीय अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्टील कंपनी में कार्य करते हैं।

सरकार अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिशें कर रही है। सोमवार और मंगलवार को वायुसेना का विशेष विमान अफगानिस्तान भेजा गया था। जिसके जरिए भारतीयों को निकालने की कोशिशें की जा रही है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story