×

Afghanistan: बानू में तालिबान के बीच टकराव जारी, जिला प्रमुख सहित 50 ढेर, 20 बंदी

तालिबानी विरोधी फौजों ने बानू जिले में तालिबान जिला प्रमुख सहित करीब 50 तालिबानियों को ढेर किया गया है, जबकि 20 को बंदी बना लिया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 23 Aug 2021 12:28 PM GMT
50 Taliban killed including Taliban district chief  in clash between Taliban in Banu
X

बानू में तालिबान के बीच टकराव जारी। (social Media)

Afghanistan: अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद तालिबान सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, तालिबान के लड़ाकों को पंजशीर में कड़ी टक्कर मिल रही है। तालिबान ने देश के कुल 34 प्रांतों में से 33 पर कब्जा कर चुके है पर अब तालिबान की नजर अब पंजशीर प्रांत पर कब्जा करने की है।

बीते दिन तालिबानी लड़ाके पंजशीर पहुंच भी गए थे, जिसके बाद विरोधी फौजों से उनका टकराव जारी है। तालिबानी विरोधी फौजों ने दावा किया है कि उन्होंने तालिबान के बानू जिले में तालिबान जिला प्रमुख अपने कई साथियों के साथ मार गिराया गया है।

कुल मिलाकर करीब 50 तालिबानियों को ढेर किया गया है, जबकि 20 को बंदी बना लिया गया है। पंजशीर प्रोविनेंस के ट्वीट के अनुसार कि अंदराब में तालिबानी विरोधी फौजों का प्रतिरोध जारी है। बानू जिले के तालिबान जिला प्रमुख अपने साथियों के साथ मारा गया है। अंदराब के अलग-अलग हिस्सों में झड़पें जारी हैं।



Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story