×

अफगानिस्तान: हिमस्खलन से 100 लोगों की मौत, मृतकों की तादाद बढ़ने की संभावना

अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलनों की वजह से नुरिस्तान प्रांत के एक गांव में ही 50 लोग मारे गए हैं। पिछले 3 दिनों में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। अब मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्री के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी का कहना है कि देश के 34 में से 22 प्रांतों में बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से हिमस्खलनों से तकरीबन ढेर सारे घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं।

priyankajoshi
Published on: 6 Feb 2017 8:49 AM
अफगानिस्तान: हिमस्खलन से 100 लोगों की मौत, मृतकों की तादाद बढ़ने की संभावना
X

काबुल : अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलनों की वजह से नुरिस्तान प्रांत के एक गांव में ही 50 लोग मारे गए हैं। पिछले 3 दिनों में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्या कहना है प्राकृतिक आपदा मंत्री का?

-अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्री के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी के मुताबिक देश के 34 में से 22 प्रांतों में बर्फबारी हुई है।

-इसकी वजह से हिमस्खलनों से कई घर तबाह हुए और सड़कें बंद हो गई हैं।

बढ़ सकती है मृतकों की तादाद

-मोहम्मदी ने कहा, ‘अब तक 22 प्रांतों में हिमस्खलनों और कड़ाके की ठंड से 54 लोगों की मौत और 52 घायल हुए हैं।’

-उन्होंने बताया कि 168 घर तबाह और 340 मवेशी मारे गए।

-परवान प्रांत के प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद असीम ने बताया कि 'प्रांत के दो जिलों में हिमस्खलनों से 16 लोगों की मौत हुई जबकि 8 अन्य घायल हुए।

-असीम का कहना है कि बचाव दल प्रभावित इलाकों में भेजे गए हैं, लेकिन बर्फबारी से कई सड़कें बंद हैं।

-बदखशां के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता नवीद फ्रोतान ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों में कम से कम 18 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। लेकिन मृतकों की तादाद बढ़ भी सकती है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!