TRENDING TAGS :
काबुल में इटली के विमान पर हुई फायरिंग, करीब 100 अफगानियों को लेकर भरी थी उड़ान
Afghanistan: काबुल में इटली के एक विमान पर गोलीबारी हुई है। इस विमान में लगभग 100 अफगानी नागरिक सवार थे। गोलीबारी से इस विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
काबुल में इटली के विमान पर तालिबान की फायरिंग। (Social Media)
Afghanistan: तालिबान के कब्जे के बाद से ही तनावपूर्ण हालात से गुजर रही अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार शाम को बड़ी घटना हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काबुल में इटली के एक विमान पर गोलीबारी हुई है। जानकारी के अनुसार फायरिंग तब हुई जब विमान ने उड़ान भरी ही थी। हालांकि, राहत की बात ये है कि विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार इस विमान में लगभग 100 अफगानी नागरिक सवार थे। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
तालिबान ने अफगानिस्तान पर किया पूरा कब्जा
आपको बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना पूरा कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) ने 20 साल बाद एक बार फिर अपना कब्जा कर किया है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर तालिबान ने यह कब्जा अफगानिस्तान पर किया था। इस कब्जे के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने देश छोड़कर भाग गए। इसके बाद काबुल (Kabul) के कई आम लोग देश छोड़कर चले गए।
अफगानिस्तान छोड़कर भागने वाले लोगों को दी थी तालिबान
वहीं, अफगानिस्तान छोड़कर भागने वाले लोगों के लिए तालिबान ने चेतावनी दे दी है। तालिबान ने कहा है कि अब वो किसी अफगानी को देश छोड़ने की इजाजत नहीं देगा। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने पर अब तक हजारों लोग इस देश को छोड़कर दूसरे से जा चुके हैं। इसी को देखते हुए तालिबान ने अफगानियों को चेतावनी दे दी है। तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा होने के बाद से ही भारत, अमेरिका के साथ अन्य देश अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के कार्य में लगे हुए हैं।