×

Afghanistan : आज होगा तालिबान की सरकार का एलान, महिलाओं के भागीदारी की उम्मीदें कम

Afghanistan : अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद तालिबान ने अब नई सरकार बनाने की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी हैं।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 3 Sept 2021 6:22 AM
Afghanistan: पंजशीर तालिबानियों के लिए बना कब्रगाह, 13 तालिबान लड़ाके ढेर
X

तालिबान लड़ाके (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Afghanistan : अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद तालिबान ने अब नई सरकार बनाने की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी हैं। इस बारे में बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को जहां तक तालिबान नई सरकार का एलान कर सकता है। नए एलान दोपहर की नमाज के बाद होने की संभावनाएं हैं।

सूत्रों से सामने आई जानकारी के अनुसार, तालिबान के सूत्रों द्वारा बताया गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पूरी तरह से अपने सैनिकों को वापस लेने और दो दशकों के युद्ध को समाप्त करने के कुछ दिनों बाद इस्लामवादियों ने विद्रोही समूह से सत्ता में बदलाव किया।

सरकार का मुखिया

इस बारे में संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को उत्तरी अफगानिस्तान में मजार-ए-शरीफ और दक्षिण में कंधार से जोड़ते हुए देश के कुछ हिस्सों के लिए मानवीय उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।

वहीं तालिबान के एक प्रवक्ता ने आज ही सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है कि चीन के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में अपने दूतावास को खुला रखने और संबंधों और मानवीय सहायता को मजबूत करने का वादा किया था. माना जा रहा है कि तालिबान का सर्वोच्च नेता मुल्ला हिबातुल्ला अखुंदजादा सरकार का मुखिया होगा।

दूसरी तरफ वेस्टर्न यूनियन और मनीग्राम ने कहा कि वे पैसे भेजना फिर से शुरू कर रहे हैं, जिस पर कई अफगान जीवित रहने के लिए विदेशों में रिश्तेदारों से भरोसा करते हैं। वहीं कतर ने कहा कि वह काबुल में हवाई अड्डे को फिर से खोलने के लिए काम कर रहा था।

फोटो- सोशल मीडिया

महिलाओं का हक

ऐसे में सरकार के एलान के बीच अफगान महिलाएं के सरकार में शामिल होने को लेकर प्रदर्शन जोरों पर है। बीते दिन अफगानिस्तान में सरकार में महिलाओं की न के बराबर भागीदारी के विरोध में और काम करने के अधिकार को लेकर (Women's Rights in Afghanistan 2021) महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

लगभग 50 अफगान महिलाएं अपने अधिकार के लिए हाथों में तख्तियां लिए हुए विरोध के नारे लगाती हुई नजर आई। महिलाओं के अधिकार को लेकर तालिबान ने दावा किया है कि नए शासन काल में महिलाएं अपना काम जारी रख सकेंगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story