×

Afghanistan: अफगानी महिलाओ की मजबूरी, तालिबानी लड़ाकों से शादी करना ज़रूरी

Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों का कहर बढ़ता ही जा रहा है. अब तालिबान अफगान महिलाओ को तालिबानी लड़ाकों से जबरन शादी के लिए मजबूर कर रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Yogi Yogesh Mishra
Published on: 13 Aug 2021 12:58 PM GMT (Updated on: 13 Aug 2021 1:01 PM GMT)
Afghanistan: अफगानी महिलाओ की मजबूरी, तालिबानी लड़ाकों  से शादी करना ज़रूरी
X

Afghanistan: जैसे-जैसे अफगानिस्तान में तालिबान अपना कब्जा जमाता जा रहा है तालिबान के जुल्म की इंतहा भी बढ़ती जा रही है जानकारी के अनुसार तालिबानी सैनिक अफगान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं जिन शहरों में तालिबान ने अपना कब्जा कर लिया है वहां महिलाओं को तालिबानी सैनिकों से जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बहरहाल तालिबान ने कहा था कि जो इलाका उनके कब्जे में आ जाएगा वहां के लोगों को डरने की जरूरत नहीं लेकिन तालिबान के कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।


बेबस अफगान महिलाए (photo social media)

लगातार बढ़ रहा तालिबान का सितम

तालिबान के सितम की कोई सीमा अब नहीं रह गई। भले ही तालिबान ने यह वादा किया था कि जहां-जहां उनका कब्जा होगा वहां पर सभी लोग सुरक्षित होंगे। लेकिन सच्चाई के आईने में हकीकत की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। तालिबानी ना केवल अफगान सैनिकों को अपना निशाना बना रहा हैं बल्कि जिन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था उन्हें भी जान से मारा जा रहा है। वहीं जीत के जश्न में डूबे तालिबानी लड़ाके आम आदमी को भी नहीं बख्शा रहे। हद तो तब पार हो गई जब अफगान महिलाओं को तालिबानी लड़ाकों से शादी करने के लिए मजबूर कर उनका उत्पीड़न किया जाने लगा। सरेंडर करने वाले सैनिकों की हत्या के मामले में अमेरिकी एंबेसी ने कड़ी आलोचना की है।

दर्जनों अफगान सैनिकों को तालिबान ने उतारा मौत के घाट (photo social media)

तालिबान का कई अहम शहरों पर कब्जा

लगातार तालिबान की ताकत बढ़ती चली जा रही है वह अफगानिस्तान के कई प्रमुख प्रांतों और शहरों में अपना कब्जा जमा चुका है। वहीं तालिबान ने गुरुवार को दावा किया था कि उसने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर भी अपना कब्जा कर लिया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार तालिबान काबुल से महज 90 किलोमीटर दूर ही है और अब काबुल की ओर कूच करने जा रहा है। गौरतलब करने की बात यह है कि मौजूदा स्थिति में जब तालिबान का इतना कहर अफगानिस्तान के लोगों पर बरप रहा है, वहीं आने वाले समय में अगर तालिबानी सरकार बनती है तो इस्थितियाँ क्या होंगी।


Yogi Yogesh Mishra

Yogi Yogesh Mishra

Next Story