×

अफगान की 41 महिला खिलाड़ी पहुंची UAE, किया स्वागत

यूएई ने अफगानिस्तान के 41 महिला खिलाड़ियों का स्वागत किया है, जिसमें अफगान लड़कियों को साइकिल चलाना और रोबोट टीमों के कमजोर सदस्य भी शामिल हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 6 Sep 2021 11:44 AM GMT
UAE welcomes 41 female players to Afghanistan
X

 यूएई ने 41 महिला खिलाड़ियों का अफगान किया स्वागत। 

Afghanistan: अफगानिस्तान से लोगों का पलायन जारी है। खास तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं के लिए अफगानिस्तान से निकलना बेहद जरूरी हो गया है। संयुक्त अरब अमीरात से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें दिखाया गया है कि अफगानिस्तान से महिला साइकिलिस्ट और रोबोटिक टीम की महिला खिलाड़ी हवाई जहाज से उतर रही हैं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मानवाधिकार और अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले कार्यकर्ता और उनके परिवारी जन अफगानिस्तान से निकलकर दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं.

आपको बता दें कि अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) की वापसी से सबसे ज्यादा दहशत में वहां रहने वाली महिलाएं हैं। तालिबान (Taliban) के पहले शासनकाल में महिलाओं पर सख्त कानून लगाए गए थे और उनकी आजादी को निर्ममता से छीन लिया गया था। अब एक बार फिर अपने भविष्य को लेकर कई महिलाएं बुरी तरह परेशान हैं।

इसमें अन्य महिलाओं की तरह ही अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम, महिला किक्रेट टीम या अन्य खेल खेलती हैं, वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी, जिसके चलते आज सुबह खिलाड़ियों के साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्य UAE पहुंचे।

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करते हुए। संयुक्त अरब अमीरात, इजरायल, कनाडा यह सुनिश्चित करने के लिए कि जरूरतमंद लोग सुरक्षा तक पहुंच सकें। वहीं, यूएई ने अफगानिस्तान के 41 महिला खिलाड़ियों का स्वागत किया है, जिसमें अफगान लड़कियों को साइकिल चलाना और रोबोट टीमों के कमजोर सदस्य भी शामिल हैं। साथ ही मानवाधिकार कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। जिन्होंने यूएई में शरण ली है।

15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान को कब्जा

15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान को कब्जा कर लिया था। उसके बाद से तालिबान के खौफ के कारण अफगान नागरिक देश छोड़ने रहे थे। वहीं, अमेरिका के मुताबिक 14 अगस्त से 30 अगस्त तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरी है। आधिकारिक तौर पर अमेरिका ने अपना रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के मुताबिक अमेरिका ने काबुल में अपना दूतावास और बाकी राजनीतिक कार्यों को फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब अमेरिका जो भी ऑपरेशन करेगा, वह कतर की राजधानी दोहा से करेगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story