×

दुनिया की सबसे खतरनाक अमीर सुंदरी फंसी जांच के घेरे में

राम केवी
Published on: 22 Jan 2020 11:08 AM GMT
दुनिया की सबसे खतरनाक अमीर सुंदरी फंसी जांच के घेरे में
X

खतरनाक महिला। अभी तक आप लोगों ने देश की तमाम दस्यु सुंदरियों के किस्से सुने होंगे ज्यादातर का नाम नरसंहार या बड़ी डकैतियों में आया लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अमीर सुंदरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने देश की संपत्ति को ही लूटकर खुद को दुनिया की सबसे अमीर महिला बना लिया।

अमीर सुंदरी महिला कोई और नहीं अंगोला की पूर्व राष्ट्रपति की बेटी इसाबेल डॉस सैंटोस है। इस खतरनाक महिला की गिनती अफ्रीका की सबसे धनी महिला के रूप में की जाती है। लेकिन अब यह साबित हो गया है कि इसने खुद को अमीर बनाने के लिए अपने देश की संपत्ति को लूटा है। ये बात एक दो नहीं पूरे सात लाख दस्तावेजों के लीक हो जाने के बाद सामने आयी है। पूरा मामला उजागर हो जाने के बाद अंगोला सरकार और इस महिला के बैंक ने इस महिला के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। यह महिला इस समय अंगोला में नहीं है।

कौन है इसाबेल

जोस एडुआर्डो डोस सैंटोस 1979 से 2017 तक अंगोला के राष्ट्रपति रहे। ये अमीर सुंदरी इसाबेल उनकी बड़ी बेटी है। 2013 में फोर्ब्स मैग्जीन ने उसकी कुल संपत्ति दो अमेरिकी बिलियन डालर आंकी थी। जिसके बाद इसाबेल को अंगोला की सबसे धनी महिला होने का खिताब हासिल हुआ था।

1 अप्रैल 1976 को जन्मी इसाबेल इस समय 46 साल की है और उसके तीन बच्चे हैं। इस महिला के पास दो देशों रूस और अंगोला की नागरिकता है। दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि अपने पिता के राष्ट्रपति रहने के दौरान इसाबेल डॉस सैंटोस ने भूमि, तेल, हीरे और टेलीकॉम से जुड़े सौदों में अनुचित लाभ कमाया और किस तरह संसाधनों का इस्तेमाल खुद को अमीर बनाने के लिए किया।

लिस्बन-स्थित यूरोबिक बैंक की शाखा ने सोमवार को कहा कि वह इसाबेल के साथ "वाणिज्यिक संबंध" को समाप्त कर रहा है और दसियों लाख डॉलर के लेनदेन की जांच कर रहा है। डॉस सैंटोस इस बैंक की सबसे बड़ी शेयरधारक हैं। इसाबेल के खिलाफ दस्तावेज रविवार को सामने आए थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स और एक अन्य समाचार पत्र, वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के साथ काम कर रहे हैं।

वापस लाया जाएगा

अंगोला के अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि इसाबेल डोस सैंटोस को देश वापस लाने के लिए सरकार "सभी संभावित साधनों का इस्तेमाल करेगी", जहां उन्हें संभावित भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना होगा और जहां पिछले महीने उनके पति और पुर्तगाली व्यापार सहयोगियों की संपत्ति जब्त की गई है।अंगोला सरकार ने कहा कि ये लोग एक बिलियन डालर से अधिक के सरकारी धन के घोटाले के लिए जिम्मेदार हैं।

लीक हुए दस्तावेजों में ईमेल, चालान, स्लाइड और अनुबंध शामिल हैं। इनसे पता चलता है कि कैसे इसाबेल डॉस सैंटोस और उनके पति, सिंधिका डोकोलो, ने दूरसंचार जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों के माध्यम से 2 बिलियन डालर से अधिक का लाभ अर्जित किया।

अंगोला तेल और हीरे के लिए जाना जाता है, हालांकि वह दुनिया की सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर और भ्रष्टाचार के लिए भी बदनाम है।

राम केवी

राम केवी

Next Story