×

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हुआ हवाई हमला, 40 लोगों की मौत, 80 घायल

लीबिया की राजधानी त्रिपोली के नजदीक अवैध प्रवासियों के एक केन्द्र पर हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 अन्य लोग घायल हो गए। लीबिया इस वक्त गृह युद्ध की आग में जल रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 3 July 2019 3:48 AM GMT
लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हुआ हवाई हमला, 40 लोगों की मौत, 80 घायल
X
Tripoli

नई दिल्ली : लीबिया की राजधानी त्रिपोली के नजदीक अवैध प्रवासियों के एक केन्द्र पर हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 अन्य लोग घायल हो गए। लीबिया इस वक्त गृह युद्ध की आग में जल रहा है। हमला किस ओर से हुआ है अभी पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक लीबिया की राजधानी त्रिपोली के उपनगर तजौरा में हुआ। लीबिया के सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी तस्वीर में दिखाया गया है, कि हमले के बाद अफ्रीकी प्रवासी एक अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी देखें... महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रत्नागिरी में डैम टूटने से 2 की मौत, 22 लापता

समाचार एजेंसी के मुताबिक सरकार के आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता मालेक मर्सेक ने कहा कि हमले में 40 लोगों की मौत हुई है जबकि 80 लोग घायल हो गए हैं। त्रिपोली में यूएन समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार के लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है और उसे युद्ध अपराधी करार दिया है।

अवैध रूप से इटली जाने वाले अफ्रीकी प्रवासी के लिए लीबिया मुख्य केंद्र है। यहां से गरीब और युद्ध की विभीषका झेल रहे अफ्रीकी वोट के जरिए इटली पलायन करते हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में कई प्रवासियों को लीबिया की पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। दरअसल यूरोपियन यूनियन इस तरह के पलायन का विरोध करता रहा है और अवैध अफ्रीकियों को अपने यहां नहीं आने देता है।

यह भी देखें... मास्को-14 नौसेना अधिकारियों की मौत पर पुतिन ने जताया शोक, जांच के आदेश

लीबिया में ऐसे दर्जनों अवैध प्रवासियों को कैद करके रखा गया है। ऐसे ही एक हिरासत केंद्र पर हमला किया गया है। यूएन समर्थित सरकार का कहना है कि ये हमला लीबियन नेशनल आर्मी ने किया है। लीबियन नेशनल आर्मी खलीफा हफ्तार का समर्थन करती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story