×

किसान ने बनाया हवाई जहाज

seema
Published on: 2 Nov 2018 8:06 AM GMT
किसान ने बनाया हवाई जहाज
X
किसान ने बनाया हवाई जहाज

बीजिंग। चीन के एक किसान का जब विमान उड़ाने का सपना पूरा नहीं हो सका तो उसने अपने लिए खुद ही जहाज बना लिया। इस किसान का विमान अब लगभग तैयार है लेकिन यह उड़ान नहीं भर सकता। लहसुन उगाने वाले किसान झू युए ने हूबहू एयरबस ए-320 की नकल बनाई है। उत्तरपूर्व चीन के गेहूं वाले खेतों से गुजरती सड़क पर यह विमान दिखता है। झू मिडल स्कूल तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सके और प्याज लहसुन की खेती में जुट गए। इसके बाद उन्होंने कायुन शहर में वेल्डिंग का काम करने वाली एक छोटी सी फैक्ट्री का रुख कर लिया। पिछले साल उन्हें यह अहसास हुआ कि वो कभी भी विमान नहीं उड़ा पाएंगे। झू ने कहा, 'मैंने आधी उम्र पूरी कर ली और यह समझ गया कि मैं विमान खरीद नहीं सकता लेकिन मैं बना सकता हूं।'उन्होंने अपने जीवन भर की बचत यानी करीब 3,74,000 डॉलर की रकम इस काम में लगाने का फैसला कर लिया। इसकी शुरुआत एयरबस 320 के एक खिलौने वाले मॉडल से हुई। यह असल विमान के आकार का करीब 18वां हिस्सा था। इस मॉडल के सहारे उन्होंने नापतौल शुरू की, ऑनलाइन तस्वीरों का अध्ययन किया, कई बार गलतियां भी हुईं लेकिन उन्होंने विमान का धड़, पंख, कॉकपिट, इंजन और पिछला हिस्सा बना लिया। इसमें उन्होंने करीब 60 टन स्टील खर्च किया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान : आसिया के मृत्युदंड फैसले को पलटने के खिलाफ प्रदर्शन

विमान के शौकीन पांच उत्साही साथी मजदूरों ने उन्हें इस काम को तेजी से पूरा करने में मदद दी। झू बताते हैं, 'एक तरफ वे पैसा कमा रहे थे तो दूसरी तरफ अपना सपना पूरा कर रहे थे, चीजों को हासिल कर रहे थे।

झू के हाथों से बने इस एयरबस के हाल फिलहाल उड़ान भरने के आसर नहीं हैं, झू इसे एक ढाबे में तब्दील करना चाहते हैं। हाल ही में इसमें उन्होंने खुद से बनाया कॉकपिट जोड़ा है जिसमें फ्लाइट इंस्ट्रूमेंट्स की प्रतिकृतियां लगी हुई हैं। इसके साथ ही इसमें सवार होने के लिए सीढिय़ों वाली गाड़ी भी आ गई है।

यह भी पढ़ें: iPad Pro, Apple Pencil और MacBooks को आज लांच कर सकती है एप्पल

झू ने कहा, 'हम लाल कालीन भी डालेंगे ताकि यहां खाने के लिए आने वाला हर मेहमान खुद को किसी राष्ट्रप्रमुख की तरह महसूस करे।'

एयरबस 320 के पारंपरिक 156 सीटों को यहां 36 फस्र्ट क्लास सीटों में बदल दिया गया है। हालांकि अभी वो यह तय नहीं कर पाए हैं कि विमान में आने वाले ग्राहकों को वे हैमबर्गर और फ्रेंच फ्राइज परोसें या फिर आम चायनीज भोजन जो स्थानीय लोगों की पसंद है। हालांकि झू को इतना जरूर यकीन है कि जल्द ही भूखे यात्रियों में उनके विमान की सवारी करने के लिए होड़ मच जाएगी।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story