×

Russian Leader Death In Jail: पुतिन के कट्टर विरोधी नेता नवलनी की जेल में रहस्यमय मौत

Russia News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई है। नवलनी ने रूस में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया था और बड़े पैमाने पर क्रेमलिन विरोधी प्रदर्शन किये थे जिसके बाद उन्हें चरमपंथ के आरोप में जेल में कैद कर दिया गया था। वह 47 वर्ष के थे।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 16 Feb 2024 5:08 PM GMT
Alexey Navalny, a staunch opponent of Russian President Vladimir Putin, dies in jail
X

 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत: Photo- Social Media

Russia News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई है। नवलनी ने रूस में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया था और बड़े पैमाने पर क्रेमलिन विरोधी प्रदर्शन किये थे जिसके बाद उन्हें चरमपंथ के आरोप में जेल में कैद कर दिया गया था। वह 47 वर्ष के थे। नवलनी के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।

टहलते समय बेहोश हो गए

रूस की फेडरल पेनिटेंटरी सर्विस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को टहलने के बाद नवलनी को अस्वस्थता महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। उनको बचाने की कोशिश की गई लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

बयान में कहा गया है कि टहलने के बाद नवलनी की तबियत खराब हो गई और ल लगभग तुरंत ही होश खो बैठे। मेडिकल स्टाफ तुरंत पहुंचा और एक एम्बुलेंस टीम को बुलाया गया। पुनर्जीवन उपाय किए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम नहीं मिले। मौत के कारण पता किये जा रहे हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव का कहना है कि राष्ट्रपति पुतिन को नवलनी की मौत के बारे में सूचित किया गया है और जेल सेवा मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप मौत की जांच कर रही थी।

दूसरी ओर, एलेक्सी नवलनी की निर्वासित टीम ने कहा कि उनकी मृत्यु की कोई पुष्टि नहीं हुई है और एक वकील आर्कटिक जेल कॉलोनी में जा रहा है। नवलनी की प्रवक्ता किरा यर्मिश ने सोशल मीडिया पर कहा कि जैसे ही हमें कुछ जानकारी मिलेगी , हम इस पर रिपोर्ट करेंगे।

2021 से जेल में बंद थे

नवलनी जनवरी 2021 से सलाखों के पीछे थे। इसके पहले उन्हें जर्मनी जाते वक्त कोई नर्व एजेंट विष दे दिया गया था। उन्होंने इसके लिए रूसी सत्ता को दोषी ठहराया था। अपनी गंभीर स्थिति से उबरने के बाद वह मॉस्को लौटे थे। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें तीन बार जेल की सजा मिल चुकी है, लेकिन सभी को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया।

नवलनी चरमपंथ के आरोप में 19 साल की सजा काट रहे थे। उन्हें दिसंबर में मध्य रूस के व्लादिमीर क्षेत्र में उनकी पूर्व जेल से आर्कटिक सर्किल की "विशेष शासन" दंड कॉलोनी में स्थानांतरित कर दिया गया था - जो रूस में जेलों का उच्चतम सुरक्षा स्तर है। ये जगह मॉस्को से लगभग 1,900 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में यमालो-नेनेट्स क्षेत्र में है। सुदूरवर्ती क्षेत्र लंबी और भीषण सर्दियों के लिए कुख्यात है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story