×

थम गया पूरा अमेरिका: विमान सेवाएं बंद, हज़ारों उड़ानों पर असर

US Flights Grounded: अमेरिका में सभी उड़ान सेवाएं तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुई हैं। तकनीकी खामियों की वजह से अमेरिका के विभिन्न एयरपोर्ट पर 400 उड़ानें प्रभावित हुई है।

aman
Written By aman
Published on: 11 Jan 2023 3:27 PM GMT (Updated on: 11 Jan 2023 3:28 PM GMT)
थम गया पूरा अमेरिका: विमान सेवाएं बंद, हज़ारों उड़ानों पर असर
X

US Flights Grounded: अमेरिका से इस वक्त बहुत बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका की सभी उड़ान सेवाएं तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुई हैं। तकनीकी खामियों की वजह से अमेरिका के सभी एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। यात्रियों का हुजूम एयरपोर्ट अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बना है। यात्री तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। तकनीकी खामियों ने हजारों उड़ानों को प्रभावित किया है। उड़ान सेवाओं में लेट हो रही है।

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (US Federal Aviation Administration) यानी एफएए के अनुसार देशभर में सिस्टम में खराबी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। FAA की मानें, तो इस तकनीकी खामी की वजह से NOTAMS का अपडेशन प्रभावित हुआ है। इसी कारण सैकड़ों फ्लाइट्स समय से उड़ान नहीं भर पा रही हैं।

साइबर हमले की आशंका नहीं

व्हाइट हाउस ने कहा है कि एफएए सिस्टम फेलियर में साइबर हमले का कोई सबूत नहीं है। राष्ट्रपति जो बिडेन (President Joe Biden) ने जांच के आदेश दिए हैं। एक ट्वीट में, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति ने डीओटी (परिवहन विभाग) को कारणों की पूरी जांच करने का निर्देश दिया है और एफएए नियमित अपडेट प्रदान करेगा।

'नोटिस टू एयर मिशन' बहाल करने की दिशा में काम

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्टम को रिस्टोर (FAA System Restore) करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स नोटिस टू एयर मिशन या 'NOTAM' सिस्टम फेल हो चुका है। पायलट्स को उड़ान की स्थिति से संबंधित जानकारी के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। गौरतलब है कि, किसी भी विमान के उड़ान भरने से पहले इसकी जरूरत होती है। FAA अपने 'नोटिस टू एयर मिशन' सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने की दिशा में काम कर रहा है।

FAA ने किया ट्वीट, सिस्टम रीलोड किया जा रहा

अमेरिका में एयर मिशन सर्विस में खराबी के चलते विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बुधवार (11 जनवरी) को बताया कि सर्वर में खराबी आने की वजह से पूरे अमेरिका में एयर ट्रैफिक सर्विस (ATS) के कारण कई उड़ानों को रोक दिया गया है। FAA ने इस संबंध में ट्वीट किया है। जिसमें बताया गया है कि वह अपने एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। हम सभी चीजें चेक कर रहे हैं। थोड़ी देर में अपने सिस्टम को रीलोड करेंगे।'

जानें क्या आई है खराबी?

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने खराबी के संबंध में बताया कि, वह सर्विस जो पायलट सहित अन्य एविएशन कर्मियों को Air Mission के दौरान या जमीन पर मौजूद स्टॉफ को सूचनाएं उपलब्ध करवाती है, ठीक से काम नहीं कर रही। इसी वजह से एयर और ग्राउंड स्टाफ आपस में संपर्क नहीं कर पा रहे। जिस कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सैकड़ों उड़ानें लेट हो गई हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story