अमेरिका: 61 वर्षीय सुनील एडला की 16 साल के युवक ने गोली मारकर की हत्या

Manali Rastogi
Published on: 18 Nov 2018 6:40 AM GMT
अमेरिका: 61 वर्षीय सुनील एडला की 16 साल के युवक ने गोली मारकर की हत्या
X

न्यूयॉर्क : विदेश में भारतीयों की हत्या की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। भारतीय का नाम सुनील एडला है और उनकी गुरूवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें, सुनील इसी महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने भारत आने वाले थे।



यह भी पढ़ें: दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश का हुआ ट्रांसफर, अब यहां करेंगे नई जॉइनिंग

सुनील पिछले 30 सालों से अटलांटिक काउंटी में रह रहे थे। वो अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे। तेलंगाना के मेडक के रहने वाले सुनील 27 नवंबर को भारत आने वाले थे। वहीं, पुलिस ने सुनील को गोली मारने वाले 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: इन तीन बच्चों ने एशियन गेम में देश का नाम किया रोशन, कहानी पढ़कर हो जायेंगे भावुक

पुलिस ने दोषी को लूट, हत्या के साथ-साथ अन्य प्रकार के गैरकानूनी जुर्म करने का आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि, सुनील की हत्या के कारणों का पता अभी पुलिस को पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अपनी नाईट शिफ्ट करने के लिए वह अपने घर से निकले थे। जब वह निकले तब दूसरी मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट की सीढ़ियों से उतर कर दोषी ने उन्हें गोली मार दी।

यह भी पढ़ें: CISF में 519 सब-इंस्पेक्टरों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story