×

अमेरिका की सड़क पे बहा खून! फायरिंग से दहशत में लोग, पढ़ें पूरा मामला

अमेरिका के सैन्य बेस में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना अमेरिका के पर्ल हार्बर की है, बताया जा रहा है कि सैन्य बेस में बुधवार दोपहर फायरिंग की गई है।

Harsh Pandey
Published on: 5 Dec 2019 4:39 AM GMT
अमेरिका की सड़क पे बहा खून! फायरिंग से दहशत में लोग, पढ़ें पूरा मामला
X

वॉशिंगटन: अमेरिका के सैन्य बेस में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना अमेरिका के पर्ल हार्बर की है, बताया जा रहा है कि सैन्य बेस में बुधवार दोपहर फायरिंग की गई है।

बता दें कि इस हमले में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, वहीं घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के दौरान बंदूकधारी ने पर्ल हार्बल नेवल शिपयार्ड को भी आग के हवाले कर दिया है।

बंदूकधारी ने की आत्महत्या...

बंदूकधारी ने हमले को अंजाम देने के बाद आत्महत्या कर ली, एक मीडिया एजेंसी के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम वहीं पर मौजूद थी, सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे सुरक्षाबल...

गौरतलब है कि पर्ल हार्बर के ऐतिहासिक सैन्य अड्डे पर एक बंदूकधारी ने गोली चला दी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने जब बंदूकधारी को पकड़ना चाहा, तो उसने खुद को गोली मार ली, हमले के बाद से पर्ल हार्बर को बंद कर दिया गया है।

बता दें कि पर्ल हार्बर बेस ओहू समुद्र तट के दक्षिणी किनारे पर स्थित है, जहां वायु सेना और नौसेना दोनों के सैन्य अड्डे हैं। पर्ल हार्बर या 'पर्ल बंदरगाह' हवाई द्वीप में होनोलूलू से 10 किमी उत्तर-पश्चिम, संयुक्त राज्य, अमेरिका का प्रसिद्ध बंदरगाह और नौसैनिक अड्डा है। यह गोलीबारी पर्ल हार्बर में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल बेस पर जापानी हमले की 78 वीं वर्षगांठ से तीन दिन पहले हुआ है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story