×

Russia Ukraine War: यूक्रेन में जारी जंगा होगा खत्म! सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के बीच शांति वार्ता में यूक्रेन शामिल नहीं

Russia Ukraine War: यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने की कवायद जोरों पर है। यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से अमेरिका और रूस के बीच सऊदी अरब में वार्ता शुरू हो गई है।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 18 Feb 2025 4:03 PM IST (Updated on: 18 Feb 2025 4:58 PM IST)
America Russia begin a meeting for Ukraine ceasefire
X

यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने के उद्देश्य से सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के बीच मीटिंग की तस्वीर

Russia Ukraine War: यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने की कवायद जोरों पर है। यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से अमेरिका और रूस के बीच सऊदी अरब में वार्ता शुरू हो गई है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से युद्ध जारी है। तीन साल पहले रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। उसके बाद से यह पहली ऐसी वार्ता है जिसमें आमने सामने की मीटिंग हो रही है।

सऊदी अरब में आयोजित इस वार्ता में रूस के विदेश मंत्री सेरगेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शामिल हैं। हालांकि मीडिया सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक इस मीटिंग में यूक्रेन या यूरोप से कोई भी आमंत्रित नहीं किया गया है।

ग्लोबल न्यूज चैनल बीबीसी के मुताबिक, मीटिंग शुरू होने के पहले दोनों पक्षों में चुप्पी थी। जब बीबीसी ने रूबियो से पूछा कि क्या अमेरिका यूक्रेन को दरकिनार कर रहा है, फिलहाल इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

अमेरिका का कहना है कि यह वार्ता ये जानने का पहला कदम है कि क्या रूस युद्ध खत्म करने के लेकर गंभीर है या नहीं। वहीं रूस का कहना है कि उसे अमेरिका के साथ संबंध सामान्य होने की उम्मीद है।

हालांकि इन सबके बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले ही कहा है कि बिना यूक्रेन को शामिल किए किसी भी समझौते को उनका देश स्वीकार नहीं करेगा। यूरोपीय नेता भी वार्ता में शामिल होना चाहते हैं और सोमवार को उन्होंने एक इमरजेंसी बैठक की थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि स्थाई शांति समझौते की स्थिति में वह ब्रिटिश सैनिकों को यूक्रेन भेजने पर विचार करेंगे। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक अन्य देश उदासीन रहे हैं।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story